सऊदी अरब के उद्योगपतियों को पीएम मोदी ने दिया निवेश का न्योता

riyad MODIरियाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब की अपनी पहली दो दिवसीय यात्रा में वहां के बड़े बिजनस लीडर्स से मुलाकात की और उन्हें भारत में निवेश का न्योता दिया। उन्होंने सऊदी के बिजनस लीडर्स को बताया कि भारत में व्यापार की बहुत संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा, ‘जहां विश्व आर्थिक संकट से गुजर रहा है वहीं भारत आशा की किरण है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी और वर्ल्ड बैंक सभी ने भारत को सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बताया है।’
उन्होंने कहा कि भारत में प्रफेशनल लोग और टैलंट है जिसके बेहतर इस्तेमाल के लिए इन्वेस्टमेंट की जरूरत है। उन्होंने इस क्षेत्र में सऊदी अरब की बिजनस कम्यूनिटी से निवेश के लिए आगे आने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत में जॉइंट वेंचर की बहुत संभावना है। इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड शुरू किया है।

सऊदी की बिजनस कम्यूनिटी को आकर्षित करते हुए पीएम ने कहा कि भारत के पास तीन बड़ी चीजें हैं। पहली चीज तो भारत में लोकतंत्र और परफेक्ट जुडिशल सिस्टम है। देश में स्थिरता का माहौल है जो व्यापार के लिए अनुकूल है। इसके अलावा बिजनस के लिए दो जरूरी चीज कुशल मजदूर और मांग हैं जो भारत के पास बड़ी संख्या में मौजूद है। भारत के कुशल मजदूर अन्य देशों में अपनी सेवा प्रदान करत हैं। आबादी ज्यादा होने का कारण यहां मांग की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने बताया कि मेडिकल, ऐग्रिकल्चर, हाउजिंग और ट्रांसपॉर्टेशन सेक्टर में भारत में निवेश के काफी अवसर है। साथ ही उन्होंने जीएसटी से जुड़ी आशंका को दूर करते हुए कहा कि यह बिल भी पारित हो जाएगा।

भारत के हेल्थ सेक्टर में मौजूद अवसर के बारे में बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का हेल्थ सेक्टर काफी सस्ता है। विदेशों से लोग इलाज के लिए भारत आते हैं। दोनों देश हेल्थ टूरिजम पर आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में मेडिकल डिवाइस बनाने की बहुत संभावनाएं हैं। चिकित्सा में भारत के पास सदियों का अनुभव है जिसकी बदौलत हम लो कास्ट डिवाइस सप्लाई करते हैं। इसके अलावा मेडिकल सेक्टर में भारत ने 100 फीसदी एफडीआई कर दिया है। इस पर हम आगे बढ़ सकते हैं।

कृषि उत्पादों की सऊदी की जरूरतों का अहसास कराते हुए उन्होंने कहा कि हमें ज्यादा मात्रा में उर्वरक की जरूरत है और आपको कृषि उत्पादों की। उन्होंने कहा कि वेयरहाउसिंग, कोल्ड चेन हमारी जरूरत है और इस पर आपको महारत हासिल है। इसमें दोनों देश आगे बढ़ सकते हैं।

भारत में बड़ी मात्रा में कोयला है जिससे गैस बनाई जा सकती है। इस ओर सऊदी अरब का ध्यान दिलाते हुए पीएम ने कहा, ‘आपके पास सोना है लेकिन हमारे पास कोयले के रूप में काला सोना है। हम कोयले का गैसिफिकेशन करना चाहते हैं जिसमें सऊदी अरब की कंपनियां हमारा सहयोग कर सकती हैं।’

सारी दुनिया इस समय आतंकवाद से पीड़ित है। उस पर बोलते हुए पीएम ने साइबर सिक्यॉरिटी पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘पूरी दुनिया दो चीजों से कांप रही है। आतंकवाद और उससे भी खतरनाक साइबर आतंकवाद। साइबर सिक्यॉरिटी आज की बहुत बड़ी जरूरत है।’

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button