कौशाम्बी : सपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन के दौरान किया सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन

कौशाम्बी जिले में सपा कार्यकर्ताओं ने देश की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने वैश्विक महामारी कोविड-19 के नियमो की धज्जियां उठाई।

कौशाम्बी :  कौशाम्बी जिले में सपा कार्यकर्ताओं ने देश की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने वैश्विक महामारी कोविड-19 के नियमो की धज्जियां उठाई।

 

ललितपुर :  समाजवादी पार्टी ने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर सरकार विरोधी नीतियों के खिलाफ दिया ज्ञापन

कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिग और बगैर माक्स के नजर आए। नियमो के उल्लंघन पर जब सपा जिलाध्यक्ष से सवाल किया गया तो उन्होने गंभीर आरोप लगते हुवे कहा कि जब एक स्थानीय मंत्री के यहाँ दिन में नृत्यांगनाओ का नाच हुआ और फायरिंग हुई तो पुलिस ने कार्रवाई क्यों नही किया। क्या नियम केवल गरीबो के लिए है।

तुर्की में हुई दुनिया की पहली फ्लाईंग कार की सफल टेस्टिंग, देखें इसकी अद्भुत तस्वीरें

महंगाई, भर्ष्टाचार बढ़ते अपराध और अन्य समस्याओं को लेकर कौशाम्बी जिले की तीनों तहसीलों में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।

लखनऊ : अनपरा और ओबरा परियोजना को मिली पर्यावरणीय मंजूरी

सपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय मंझनपुर चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया और जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। सपा कार्यकर्ताओं के धरना प्रदर्शन की जानकारी जैसे ही मंझनपुर तहसील के एसडीएम राजेश चंद्रा को हुई तो वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

महराजगंज : ज्ञापन देने जा रहे समाजवादी नेताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

वही सपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को राज्यपाल को सम्बोधित 10 सूत्री मांग का ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंस नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई। इतना ही नहीं इस दौरान कार्यकर्ता बगेर माक्स के भी नजर आए।

राजस्थान में बेरोजगारों के लिए निकली 6310 पदों पर बंपर भर्ती, जल्द ऐसे करे आवेदन

सोशल डिस्टेंस नियमों की धज्जियां उड़ाने और बगैर मार्क्स के कार्यकर्ताओं के धरना प्रदर्शन में शामिल होने के सवाल पर सपा के जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने सरकार पर जमकर हमला बोला।

जिलाध्यक्ष का आरोप है कि कुछ दिन पहले ही एक स्थानीय मंत्री के घर पर एक समारोह पर जमकर नृत्यांगनाओं के नाच हुए, और दिनदहाड़े ही हर्ष फायरिंग की गई। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान पुलिस भी उधर से गुजरती रही। और यह सब देखती रही, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

जालौन: लोकसभा के दोनों सदनों में किसान विरोधी बिल पारित करने पर समाजवादियों का प्रदर्शन

इस पूरे मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। तो क्या सोशल डिस्टेंस नियम और मास्क लगाने की अनिवार्यता केवल सपा कार्यकर्ताओं और गरीब जनता के लिए ही बनाया गया है। हालांकि स्थानीय मंत्री का नाम पूछे जाने पर उन्होंने नाम नहीं बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब स्थानीय मंत्री के यहां सोशल डिस्टेंस व अन्य नियमों की धज्जियां उड़ाने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो आम जनता पर यह कार्रवाई क्यों की जाती है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button