सपा के पूर्व सांसद के घर शोक व्यक्त करने जा रहे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को पुलिस ने रोका

प्रतापगढ़ में सपा कार्यकर्ताओं के हो रहे उत्पीड़न और पूर्व सांसद सी एन सिंह के घर शोक संवेदना प्रकट करने जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और MLC उदयवीर सिंह को लखनऊ पुलिस ने बहुखंडी विधायक निवास के गेट के सामने रोका।

  • काफी देर की जद्दोजहद के बाद सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और एमएलसी उदयवीर सिंह व् एमएलसी सुनील सिंह साजन प्रतापगढ़ के लिए निकले।

state president

कोरोना संक्रमण के चलते हुआ था निधन
  • समाजवादी कार्यकर्ताओं के हो रहे उत्पीड़न और पूर्व सांसद सी एन सिंह के घर शोक संवेदना प्रकट करने जा रहे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और एमएलसी उदयवीर सिंह को लखनऊ पुलिस ने बहुखंडी विधायक निवास के गेट के सामने रोक दिया।
  • मछली सहर के पूर्व सांसद चंद्र नाथ सिंह का कुछ दिन पूर्व कोरोना के चलते निधन हो गया था।
  • चंद्रनाथ सिंह सपा के कद्दावर नेताओं में से एक थे।
  • चंद्रनाथ सिंह का अंतिम संस्कार उनके परिवार और सपा नेताओं की मौजूदगी में लखनऊ में किया गया था।
  • उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही पूरे जिले के लोग स्तब्ध रह गए थे ।
  • चंद्रनाथ सिंह नगर कोतवाली के भगेसरा के रहने वाले थे।
  • साल 1998 में प्रतापगढ़ सदर सीट से सपा के टिकट पर विधायक बने थे। दो साल बाद 2002 में वह मछलीशहर संसदीय सीट सपा के सांसद बने। मछलीशहर संसदीय सीट में जिले की दो विधानसभा पट्टी व वीरापुर भी शामिल थीं।
  • पत्नी ऊषा सिंह को उन्होंने सदर विधानसभा का उपचुनाव लड़ाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
  • बाद में वह कुछ दिनों के लिए बसपा में भी गए। एमएलसी का चुनाव लड़ा, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button