सपा ने शुरू की परशुराम पर राजनीति, 75 जिलों में परशुराम की मूर्ति लगाने का ऐलान

SP started politics on Parashuram :सपा ने परशुराम पर राजनीति शुरू कर दी है।

  • सपा ने 75 जिलों मे भगवान परशुराम व 1857 के गदर के नायक शहीद मंगल पांडेय की मूर्ति लगवाने का ऐलान किया है।
  • इन मूर्तियों को सपा की प्रबुद्घ महासभा की तरफ से लगाया जायेगा।

SP started politics on Parashuram

  • पूर्व मंत्री ने कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला है।
  • NCRB के आंकड़ों के हवाला देते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश में हत्या लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
  • सरकार इन वारदातों को रोकने मे पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है।
  • पूर्व मंत्री ने अपराधियों के एनकाउंटर के फेक एंनकाउटर बताया
  • और कहा कि ह्यूमन राइट्स ने अपने रिपोर्ट मे इन एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं।
  • समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री मनोज पांडेय ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भगवान परशुराम करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र हैं।
  • लोगों पुराणों में इस बात का उल्लेख है कि भगवान परशुराम विष्णु के छठवें अवतार हैं।
  • ऐसे में अगर सपा उनकी मूर्ति लगाने जा रही है तो इसपर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।
  • वही सपा के पूर्व मंत्री डॉ0 मनोज पाण्डेय ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को पूरी तरह से फेल बताया।
  • उन्होने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।
  • बलिया के पत्रकार रतन सिंह की हत्या का जिक्र करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि इस सरकार में अब पत्रकार भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं।
  • पुलिस की तरफ से अपराधियों के एनकाउंटर पर भी पूर्व मंत्री ने सवाल उठाया।
  • उन्होंने ह्यूमन राइट्स की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि अधिकतर एनकाउंटर फेक हैं।
  • गैंगस्टर विकास दूबे के सवाल पर पूर्व मंत्री ने कहा कि विकास दूबे के उन्हे कोई सहानुभूति नहीं है
  • लेकिन तीन दिन पहले ससुराल आई खुशबू दूबे को किस आरोप को तहत जेल मे बंद किया गया।
  • विकास दूबे के 14 साल के बेटे को पुलिस ने अपराधी जैसी मुद्रा में सरेंडर कराया यह बड़ा सवाल है।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button