सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बांदा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष के निधन पर जताया शोक…

SP chief Akhilesh Yadav former Banda district vice president:- सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बांदा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष के निधन पर शोक जताया है।

SP chief Akhilesh Yadav former Banda district vice president:-

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनपद बांदा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा उर्फ दिन्ना व उनके छोटे भाई जितेन्द्र शर्मा का इलाज के दौरान कानपुर में निधन होने पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

समाजवादी पार्टी में शोक की लहर

आपको बता दें, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और बांदा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा उर्फ दिन्ना की कानपुर में इलाज के दौरान आज मौत हो गई थी। उनका कानपुर में इलाज चल रहा था, वह कोरोना संक्रमित थे। उनके आकस्मिक मौत पर समाजवादी पार्टी में शोक की लहर छा गई है।

कोरोना और अपराध दोनों को रोकने में भाजपा सरकार अक्षम- सपा प्रमुख अखिलेश यादव

एक साथ दो भाइयों की मौत से बांदा में हड़कंप

  • शहर के अलीगंज निवासी दिनेश शर्मा उर्फ दिन्ना(55) और उनके छोटे भाई जितेंद्र शर्मा एडवोकेट कोरोना संक्रमित हो गए थे।
  • जिन्हें इलाज के लिए कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
  • छोटे भाई जीतेंद्र शर्मा की मौत हो गई थी.
  • जिसके बाद अब दिनेश शर्मा की भी मौत हो गई।
  • एक साथ दो भाइयों की मौत से बांदा में हड़कंप मच गया है।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button