सर्जिकल स्ट्राइक: कांग्रेस ने बताया फर्जी, केजरीवाल ने कहा-विडियो दें मोदी

msid-54675024width-400resizemode-4newdनई दिल्ली। भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति शुरू हो गई है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बाद कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए मोदी सरकार को घेरा है। मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूरी दुनिया हमसे सवाल कर रही है। इसलिए हमें सबूत दे देना चाहिए। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा कि भारतीय पाक के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक चाहते हैं, लेकिन फर्जी नहीं। उन्होंने बीजेपी पर राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘देश सर्जिकल स्ट्राइक चाहता है मगर फर्जी नहीं। सर्जिकल स्ट्राइक पहले भी होती रही हैं, लेकिन कोई हल्ला नहीं होता था। डीजीएमओ ने जिसके कहने पर सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बताया उसे जवाब देना चाहिए।’ निरूपम ने कहा कि इसके बारे में बोलने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘सर्जिकल स्ट्राइक और सेना की कार्रवाईयों पर न बोलने की परंपरा थी। अब जब इसे घोषित किया गया है तो एक कदम और आगे बढ़कर इसके सबूत दे देने चाहिए। क्योंकि पूरी दुनिया में हमपर सवाल खड़े हो रहे हैं।’

निरूपम ने पाकिस्तानी मीडिया ट्रिब्यून का एक लिंक शेयर करते हुए उसकी तारीफ भी की है। इस लेख का शीर्षक हैः ‘Pakistan will win any war against India’. इसके पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मोदी की तारीफ करते हुए पाकिस्तान को सबूत देने की मांग की थी। जिसके बाद बीजेपी ने उनपर सवाल खड़े करते हुए कहा कि क्या केजरीवाल को देश की सेना पर भरोसा नहीं है क्या?
केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘केजरीवाल एक तरफ मोदी की तारीफ करते हैं और दूसरी तरफ उनपर अविश्वास भी प्रकट कर रहे हैं। लग रहा है कि केजरीवाल के मन में कोई आशंका है। उन्हें सेना पर भरोसा करते हुए एक स्वर में बोलना चाहिए। पूरे देश को एक स्वर में बोलना चाहिए।’

दिल्ली में केजरीवाल के घर के सामने बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस पर केजरीवाल ने कहा कि कि बीजेपी इतनी बौखलाई हुई क्यों है। उन्होंने कहा, ‘मैंने सिर्फ पाकिस्तान को जवाब देने को कहा था, लेकिन बीजेपी तो बेवजह बौखला गई। हम लोगों को पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देना है। चाहे कोई किसी भी पार्टी का हो उसे पीएम के हाथ मजबूत करने हैं।’

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का सेना पर भरोसा है कांग्रेस कभी भी राष्ट्रीय मुद्दों पर राजनीति करती। दिग्विजय ने कहा, ‘हमने कभी ऐसे मामलों पर राजनीति नहीं की। गुजरात के सीएम रहते हुए मोदी जी हमले किये। जिस दिन यह हुआ था हमने उसी दिन सेना और सरकार को बधाई दी। पाकिस्तान इंटरनैशनल मीडिया को बुलाकर सर्जिकल स्ट्राइक को झूठा साबित करने का दावा कर रहा है। यूएन भी कह रहा है कि वहां ऐसा कुछ नहीं हुआ है। इससे हमारी सेना पर सवाल खड़े हो रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि भारत को सबूत देना चाहिए।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button