सहारनपुर- जान को जोखिम में डालकर कर ग्रामीण कर रहे हैं गांव तक का सफर…

life risk villagers are traveling village Saharanpur :- सहारनपुर में जान को जोखिम में डालकर कर गांव तक का सफर ग्रामीण कर रहे है। नाव का यह जानलेवा सफर कहीं जान पर भारी न पड़ जाए।

life risk villagers are traveling village Saharanpur:-

सहारनपुर

जान को जोखिम में डालकर कर ग्रामीण कर रहे हैं गांव तक का सफर,

नाव का यह जानलेवा सफर कहीं जान पर भारी न पड़ जाए,

यहां लोग नावों में अपने वाहनों को रखकर कर रहे हैं यमुना को पार,

लगातार हो रही बारिश के चलते यमुना है उफान पर,

आजादी के 73 साल बाद भी सुविधाओं से वंचित है जमुना के पास बसे कई गांव।

 

जनपद सहारनपुर मुख्यालय से 25 किलोमीटर की दूरी पर आल्हनपुर ,सोंधेबांस ,गयाजुदीनपुर, पंचकुआ, मझार, टोडरपुर भूकडी आदि गांव के लोग आजादी के 73 साल बाद भी आधुनिक सुविधाओं से वंचित है क्योंकि इन लोगो को यमुना पार करने के लिए आज भी नाव का ही सहारा लेना पड़ता हैं।

साल में 6 महीने आना जाना केवल नाव से ही होता हैं

  • यूपी की मात्र दो ग्राम पंचायतें सोंधेबांस व गयाजुदीनपुर यमुना पार पड़ती हैं।
  • जिनका साल में 6 महीने आना जाना केवल नाव से ही होता हैं।
  • क्योकि यमुना में पानी अधिक होने के कारण नाव ही मात्र एक सहारा हैं।
  • बाकी के 6 महीनों में क्षेत्र के लोग पाइप डालकर जुगाड़ के जरिये यमुना पार करते है।

योगी सरकार विकास के कितने भी बड़े बड़े दावे कर ले लेकिन यह क्षेत्र आज से 73 वर्ष पहले भी नाव से चलता था और आज भी ,कितनी सरकारें प्रदेश में आई लेकिन यहाँ पर पुल नही बनवा सके, सभी के विकास के दावे यहाँ आकर फेल हो जाते है।

यह क्षेत्र नकुड़ विधानसभा में पड़ता हैं और यहाँ से वर्तमान विधायक व प्रदेश सरकार में आयुष मंत्री डॉ0 धर्म सिंह सैनी ने इस बारे में मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री को 5 बार पत्र लिखकर अवगत कराया और उन्ही के प्रयासों से यहाँ पर पुल का सर्वे भी कराया गया लेकिन पुल में अत्यधिक बजट खर्च होने के कारण सरकार की और से इस पर ब्रेक लग गया, देखने वाली बात होगी कि आखिरकार आजादी के 73 साल बाद भी स्थिति जस की तस है और लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर नाव से अपने गांव तक का सफर तय करते हैं आखिर कब यह लोग अपनी जान को सुरक्षित महसूस कर पाएंगे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button