सहारनपुर- कोविड-19 को लेकर गंभीर नहीं नगर निगम, हॉटस्पॉट क्षेत्र में ही बनाया कूड़ा घर…

सहारनपुर नगर निगम ने हॉटस्पॉट क्षेत्र में ही बनाया कूड़ा घर, स्मार्ट सिटी की खुली पोल...

Saharanpur Municipal Corporation built garbage house Hotspot area:- सहारनपुर नगर निगम ने हॉटस्पॉट क्षेत्र में ही बनाया कूड़ा घर। स्मार्ट सिटी की खुली पोल। कोविड-19 महामारी के बीच भी गम्भीर नही नगर निगम…

Saharanpur Municipal Corporation built garbage house Hotspot area:-

सहारनपुर नगर निगम कोविड-19 के चलते गंदगी को लेकर जरा भी नहीं है गम्भीर,

कॉलोनी में लगा है कूड़े का अंबार,

सहारनपुर की नवीन नगर कॉलोनी बनी है कूड़ा घर,

स्मार्ट सिटी के दावे करने वाला नगर निगम आज तक नहीं कर पाया कूड़े घर का निर्माण,

कागजों में ही बनकर तैयार हो रहा सहारनपुर स्मार्ट सिटी,

गंदगी से निकलने वाली गंध से कॉलोनी वासियों का जीना बेहाल!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर का दौरा कर चुके हैं

  • सहारनपुर में जहां कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर का दौरा कर चुके हैं।
  • जिसमें मुख्यमंत्री ने जनपद में साफ सफाई व्यवस्था आदि को लेकर सख्त दिशा निर्देश दिए थे।
  • लेकिन सहारनपुर में नगर निगम सफाई व्यवस्था को लेकर विफल नजर आ रहा है।

कॉलोनी को बनाया कूढ़े का ढे़र

  • सहारनपुर के नवीन नगर कॉलोनी में पिछले एक महीने से कॉलोनी को कूड़े का ढेर बनाया हुआ है।
  • जहां एक ओर सोफिया स्कूल है तो दूसरी तरफ रेलवे क्वार्टर है।
  • जहां पर नगर निगम के कर्मचारी विभिन्न कॉलोनियों से कूड़ा इकट्ठा कर डाल रहे हैं।
  • वहीं दो कदम की दूरी पर ही दो कोरोना मरीज मिले हैं।
  • जिस कारण क्षेत्र को हॉटस्पॉट बनाया गया है।
  • लेकिन उसके बावजूद भी वहां सफाई के बजाए गंदगी लाकर गेरी जा रही है।
  • आखिरकार सहारनपुर नगर निगम स्मार्ट सिटी बनाने के दावे करता है।
  • लेकिन आज तक भी बूढ़ा घर नहीं बनाया गया और स्मार्ट सिटी केवल कागजों में ही तैयार किया जा रहा है।
  • कॉलोनी वासियों का कहना है कि पिछले 1 महीने से विभिन्न कालोनियों का कूड़ा लाकर यहां पर गिराया जा रहा है।
  • कई बार शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन कोई निस्तारण नहीं होता।
  • कूड़े से निकलने वाली गंध के चलते घरों में बैठकर खाना खाना तक भी दुश्वार हो रखा है।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button