साप्‍ताहिक राशिफल, 11 Nov-17 Nov, हफ्ता चुनौती भरा लेकिन सुनहरे अवसर भी आएंगे

मेष राशिफल – आपको इस सप्ताह शारीरिक कष्ट हो सकता है। आंखों में भी पीड़ा रहेगी। आपके संबंधों में अचानक परिवर्तन आने से किसी के साथ अनदेखी हो सकती है। लोगोंं को आपकी द्विस्वभाव प्रकृति से परेशानी होगी। आपकी बात का कोई गलत मतलब निकालकर आपसे बहस कर सकता है। आय की जगह व्यय में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आप आर्थिक लाभ के लिए सतत प्रयत्नशील रहेंगे। किसी अनैतिक काम में शक्ति व्यर्थ हो सकती है। गुस्से में किए गए काम आपको कोर्ट तक पहुंचा सकते हैं। धीरे-धीरे आपका समय सुधरेगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सप्ताहा के अंत में आप खुशमिजाज रहेंगे। शुभ और मांगलिक प्रसंग में आपका जाना हो सकता है। विद्यार्थियों के अभ्यास के लिए दिन मध्यम रहेंगे। विद्यार्थियों को ध्यान आदि करके अपने मन को एकाग्र करने का काम करना होगा। आपका उत्साह बढ़ेगा। पॉजिटिव एनर्जी रहेगी। स्नेहीजन और मित्रों के साथ आपकी मुलाकात अच्छी होगी।

वृषभ राशिफल
इस सप्ताह मित्रों के साथ बेकार के कामों पर धन खर्च हो सकता है। पेट संबंधी बीमारी हो सकती है। हालांकि आपके काम आसानी से बनेंगे। आपको यश मिलेगा। घर और परिवार में आनंद, उल्लास का माहौल बना रहेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मित्रों और परिजनों के साथ आपका समय मौज-मस्ती में बीतेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। घर-परिवार की खुशी के पीछे धन खर्च हो सकता है। स्त्री मित्रों के साथ आपकी मुलाकात अच्छी रहेगी। आपको इस समय कोई खास सम्मान मिल सकता है। खाने-पीने में खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। नकारात्मक विचार सप्ताह के आखिरी में आपको परेशान कर सकते हैं। अचानक किसी प्रकार की यात्रा हो सकती है। लेखन और साहित्य में आपकी विशेष रुचि रहेगी। सप्ताह के आखिरी में गैर जरूरी काम पर धन खर्च होने से आपको नुकसान होगा।

मिथुन राशिफल
शरीर में स्फूर्ति और मन में उत्साह की कमी रहेगी। लंबी अवधि के निवेश के लिए अनुकूल समय है। उच्च अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह अवधि मध्यम साबित होगी और बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी। स्वास्थ्य समग्र रूप से बेहतर होगा। व्यापार के लिए समय अनुकूल है। आय में वृद्धि होगी। ताजगी और स्फुर्ति का अनुभव होगा। भाग्यवृद्धि की संभावना है। सप्ताह के मध्य परिवार और बच्चों के साथ छुट्टी का आनंद ले सकेंगे। यदि आप असमंजस की स्थिति में हैं और विचारों में स्थिरता नहीं है, तो भी आप एक नया काम शुरू करने में सक्षम होंगे। दोस्तों, संगी-स्नेहियों, सहकर्मियों, वरिष्ठ अधिकारियों, भागीदारों और पड़ोसियों के साथ आपका संबंध सौहार्द्रपूर्ण रहेगा। आपको व्यक्तिगत और व्यावसायिक, दोनों मोर्चे पर शांति का अनुभव होगा। भाई बंधुओं से आपको लाभ होगा। दोस्तों और करीबियों से मुलाकात होगी। इन सबके बावजूद मन में लगातार बेचैनी का अहसास होगा। समय की कमी या चिंता के कारण अनिद्रा की शिकायत भी होगी। आपको अधिक भावनात्मकता का अनुभव होगा। मानसिक अस्थिरता के कारण आप अधीर रहेंगे। सप्ताह के आखिरी में घर में कलह का माहौल रहेगा। नए कार्य की शुरूआत को फिलहाल स्थगित रखना उचित होगा। जीवनसाथी और बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल जरुरी है।

कर्क राशिफल
इस बात का ध्यान रखें कि दोस्तों की बातों में आकर पैसे कमाने के लिए शॉर्टकट या अनैतिक मार्ग का सहारा न लें। अभी नौकरी और व्यवसाय के लिए समय बेहतर है। मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। पारिवारिक और घरेलू जीवन सुख-शांतपूर्ण और समृद्ध होगा। आपके द्वारा बनाए गए बेहतर संबंधों के कारण व्यवसाय क्षेत्र औऱ विभिन्न सरकारी कंपनियों में उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यवसाय वृद्धि के बारे में आप विचार कर सकते हैं। इस सप्ताह उधार पर दिया गया आपका पैसा वापस मिलेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है। संयमित बातचीत और व्यवहार आपको अनिष्ट से बचने में मदद करेगा। शारीरिक कठिनाइयों के कारण आपको असहजता महसूस होगी। आप चिंतित रहेंगे। परिवार में मतभेदों के कारण आप शांति से नहीं रह सकेंगे। हालांकि, व्यवसाय से संबंधित सभी काम सुविधाजनक होंगे, जिससे आपको काम करने में उत्साह महसूस होगा। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताने से आपका मन हल्का होगा। दांपत्य जीवन सुखदायी होगा। आप जीवनसाथी के प्रति आकर्षित रहेंगे। आर्थिक लाभ और योजनाओं के लिए समय अनुकूल है। आय के साथ ही कुछ अप्रत्याशित खर्च भी होंगे, इसलिए अपने हाथों को नियंत्रण में रखें।

सिंह राशिफल
अस्पताल से संबंधित खर्चों में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों के लिहाज से देखें, तो कुल मिलाकर समय अनुकूल है। बढ़िया भोजन और सुंदर वस्त्र के साथ बाहर जाने का मौका मिलेगा। किसी भी प्रकार के अनिष्ट को टालने के लिए क्रोध को काबू में रखने की सलाह दी जाती है। बीमार व्यक्ति के लिए उपचार या ऑपरेशन कराने के लिए समय अऩुकूल नहीं है। सप्ताह के मध्य में जरूरत से ज्यादा पैसे खर्च हो सकते हैं। पारिवारिक आयोजनों पर खर्च बढ़ेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध घनिष्ठ होंगे। यदि आप अपने स्वास्थ्य की थोड़ी देखभाल करते हैं, तो आप बड़ी बीमारी को भी टाल सकते हैं। ईश्वर की आराधना से आपको आराम महसूस होगा। विभिन्न कारणों से आपके मन में चिंता रहेगी। ऑफिस और व्यापार संबंधी कार्य आपको बोझ लगेंगे। व्यवसाय में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। सप्ताह के अंत में भी सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ कोई लंबी चर्चा न करें अन्यथा आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है, जिससे आपको परेशानी हो सकती है। आपको बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। यदि आप कोई काम शुरू करते हैं, तो आपको इसमें सफलता नहीं मिलेगी। परिवार, कार्यालय में सहकर्मियों के साथ संबंध बेहतर रहेगा और समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशिफल
इस सप्ताह अविवाहित लोगों के लिए मनवांछित साथी मिलने का योग है। यदि आप अपनी कमाई का हिस्सा सेवा कार्यों पर निःस्वार्थ भाव से खर्च करते हैं, तो आपकी कमाई दोगुनी हो जाएगी। ताजगी और प्रफुल्लता का अनुभव होगा। किसी से उपहार मिलने से आपको काफी प्रसन्नता होगी। आप आसानी से अपने नकारात्मक विचारों को हटाकर आसपास सकारात्मक ऊर्जा बना सकते हैं। आपके व्यवहार और प्रभाव से लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। साथ ही अपनी समस्याओं के निवारण के लिए आपसे मार्गदर्शन भी लेना चाहेंगे। लगातार सक्रियता के कारण धीमी गति से कार्य करते हुए आपके सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। सप्ताह के मध्य में उधार के पुराने और फंसे हुए पैसे की अप्रत्याशित वापसी से वित्तीय राहत मिलेगी। आर्थिक योजनाएं आसान होंगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। दोस्तों और शुभचिंतकों से मुलाकात के कारण आपके भीतर खुशियों का संचार होगा। इस सप्ताह भी कोई नया काम शुरू न करें। नौकरी और व्यापार क्षेत्र के लोगों के लिए यह हर तरह से अनुकूल और प्रगतिशील समय है। सरकारी अनुबंध या कार्यादेश मिलेगा और सरकारी अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध अब काम आएंगे। सप्ताह के आखिरी में परिवार के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

तुला राशिफल
कष्टदायक समय होने के कारण हर चीज में सावधानी बरतने की जरुरत है। मेहमानों और दोस्तों के साथ पार्टी, पिकनिक और सहभोज की व्यवस्था होगी। अधिकांश समय दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ व्यतीत होगा। मन में खुशी रहेगी। व्यापारिक भागीदारी में लाभ होगा। आपका मन कमजोर विचारों से घिरा रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी प्रतीत होती है। आध्यात्म और ईश्वर की प्रार्थना से राहत मिल सकती है। आप खुद को तरोताजा और खुश महसूस करेंगे। बिजनेस क्लास के लिए अच्छा समय है। व्यापार में वृद्धि के साथ ही सफलता मिलेगी और उधार दिए गए पैसे वापस मिलेंगे। दोस्तों से भी लाभ होगा। ,सप्ताह के आखिरी में किसी सामाजिक कार्यक्रम में आप शामिल हो सकते हैं। घर में किसी नए सदस्य के आगमन के लिए तैयार रहें। शरीर में ताजगी की कमी महसूस होगी साथ ही काम में अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराशा होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मिकयों के प्रतिकूल व्यवहार से आपको निराशा होगी।

वृश्चिक राशिफल
इस सप्ताह सभी काम सोच-समझकर करना होगा। पानी और अन्य द्रव्य पदार्थों के उपोयग में इस सप्ताह सावधानी रखना चाहिए। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी होगी। इस सप्ताह किसी भी तरह के नए काम की शुरुआत नहीं करना चाहिए। जीवनसाथी और संतान के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है, नहीं तो किसी के साथ चर्चा में आपका अपमान हो सकता है। इस सप्ताह किसी अनावश्यक खर्च के लिए तैयार रहें। शरीर और मन में उत्साह का अभाव रहेगा। इससे काम में विलंब होने की संभावना रहेगी। आय के नए स्रोत उपलब्ध रहेंगे। किसी जरूरी काम में आपका धन खर्च हो सकता है। लंबी अवधि के लिए निवेश में इस सप्ताह आप धन जमा कर सकते हैं। सप्ताह के आखिरी में दिन अच्छे होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। आसानी से सफलता मिल जाएगी। व्यवसाय में तरक्की हो सकती है। विरोधी के साथ बात करने में दिमाग को ठंडा रखने की जरूरत है। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

धनु राशिफल
जैसे-जैसे समय गुजरेगा, वैसे-वैसे आपके काम बनते चले जाएंगे। जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण बदल जाएगा। आपके लिए परिवार प्राथमिकता है। आगे भी इसी तरह के विचार रखें, इससे आप परिवार के लोगों का अपार प्रेम पा सकेंगे। इस समय पुराने मित्र से मुलाकात आपको राहत देगी। आप अपने मन की बात किसी से शेयर कर पाओगे। इस समय आप आपके व्यवहार में द्विस्वभाव देखेंगे। किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहने से आपका मन नहीं लगेगा। गृहस्थ जीवन में सावधानी रखनी होगी। मनोरंजन में आपका ध्यान रहेगा। सप्ताह के आखिरी में आपका ध्यान रचनात्मक और संगीत के कामों में रहेगा। परिवार के साथ पिकनिक पर भी जा सकते हैं। आपको इस समय का अच्छे से उपयोग करने की सलाह है।

मकर राशिफल
आप जो भी कार्य हाथ में लेंगे, उसमें यश और सफलता मिलेगी। इसके साथ ही आपको मनोरंजन की दुनिया में आने का मौका मिलेगा। व्यवसाय करने वालों का अपने भागीदारोंं के साथ विचार-विमर्श लाभदायक होगा। ऑपरेशन या नए काम की शुरुआत स्थगित करने की सलाह दी जाती है। मन से गुस्सा या क्रोध हटा दें, अन्यथा अनिष्ट हो सकता है। सप्ताह के मध्य में सरकारी कार्य में बाधाएं आ सकती हैं। परिवार में झगड़े न हों, इसका ध्यान रखें। मानसिक अस्वस्थता रहेगी। ऐसी स्थिति में भगवान का स्मरण करने से कुछ राहत की उम्मीद कर सकते है। परिस्थितियां अनुकूल होते ही आपके सारे कार्य धीरे-धीरे सरलतापूर्वक पूरे होंगे। सप्ताह के आखिरी में नौकरी में पदोन्नति होगी। उच्च अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श होगा। दूसरी तरफ, परिवार के सदस्यों के साथ सार्थक विचार-विमर्श होगा। कार्यालय के काम से विदेश जाना संभव है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को शुरुआत में थोड़ा उबाऊपन महसूस होगा, लेकिन बाद में धीरे-धीरे अध्ययन में मन लगेगा। नौकरी करने वालों पर वरिष्ठ अधिकारियों की मेहरबानी रहेगी, वहीं व्यापारियों का व्यापार-धंधा बेहतर होगा। परिवार में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने से प्रसन्नता मिलेगी। नए फर्नीचर के साथ घर की सुंदरता बढ़ाएंगे। सरकारी अनुबंध या किसी अन्य तरीके से लाभ मिलने की संभावना है।

कुंभ राशिफल
स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। खांसी, सर्दी और मांसपेशियों या संयुक्त दर्द की शिकायत हो सकती है। मान प्रतिष्ठा में कमी होगी। असफलता या पूर्व की भूल पर आंसू बहाना छोड़, यदि आप भूल को सुधारकर सफलता प्राप्त करने का प्रयास करते हैं, तो फायदे में रहेंगे। भावनात्मकता को कम करके दूसरे दृष्टिकोण से घटना को समझने का प्रयास करें। आपके मन में भावनाओं का ज्वार उमड़ेगा और आप उसके प्रवाह में रहेंगे। सप्ताह के मध्य में दोस्तों के साथ पार्टी करने की संभावना है। इसके साथ ही आपका बेहतर स्वास्थ्य सोने में सुहागा साबित होगा। प्रवास, पर्यटन, बेहतर भोजन और प्रियजनों के साथ से आप रोमांचित महसूस करेंगे। मन से नकारात्मक बातों को निकालने की सलाह दी जाती है। सप्ताह के आखिरी में क्रोधयुक्त वाणी और वर्तनी से आप उदासी और असंतोष की भावना से घिरे रहेंगे। आंखों में परेशानी की शिकायतें होंगी। जिनकी आंखों में मोतियाबिंद है, उन्हें तकलीफ हो सकती है। परिवारिक माहौल अनुकूल न होने पर भ्रम की स्थिति से बचने के लिए समझदारी से पेश आएं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा और इस कारण उनका परिणाम भी बेहतर नहीं होगा।

मीन राशिफल
यह समय विद्यार्थियों के लिए अनुकूल है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। तन-मन में नई ऊर्जा का संचार होगा। रुके हुए कार्यों को पूरा करने के कारण मस्तिष्क से बोझ कम होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र से लाभ मिलेगा। लग्जरी उपकरण, कपड़े और वाहन की खरीदारी होगी। वैवाहिक समारोह में भाग लेंगे। दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा। शानदार भोजन, नए वस्त्र की खरीदारी करेंगे। सप्ताह के मध्य में अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार महसूस करेंगे। घर के जरूरी सामानों की खरीदारी कर सकते हैं। भागीदारों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, इसका ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में माहौल अनुकूल रहेगा, लेकिन दिमाग ठंडा रखें। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा से आपको मानसिक शांति मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों और भाई-बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। प्रियजनों से कोई गिफ्ट मिल सकता है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button