सुल्तानपुर- चारा काटने खेत गए आबकारी विभाग के सिपाही की गोली मारकर हत्या…

Excise Department soldier shot dead fodder field Sultanpur:- बाराबंकी में आबकारी विभाग में तैनात सिपाही सुनील कुमार की चारा काटने खेत गए तभी बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी है।

Excise Department soldier shot dead fodder field Sultanpur:-

सुल्तानपुर/बाराबंकी

खेत में पशुओं के लिए चरी काटने गए आबकारी विभाग के सिपाही को मारी गोली।

बाराबंकी में सिपाही के पद पर तैनात बताया जा रहा मृतक।

दोस्तपुर थानाक्षेत्र के अलहलादपुर गांव का मामला।

सुनील यादव पुत्र अमर बहादुर यादव के रुप में युवक की पहचान।

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने घोषित किया मृत।

र्चरी हाउस पर परिजनों का कोहराम।

मौके पर सीओ सतीश चंद्र शुक्ल के साथ भारी पुलिस बल।

सुल्तानपुर. बाराबंकी में आबकारी विभाग में तैनात सिपाही सुनील कुमार (28) निवासी अलहदादपुर थाना दोस्तपुर छुट्टी पर घर आया था। सोमवार की सुबह वह पशुओं के लिए चारा काटने खेत गया था। तभी उसे कुछ लोगों ने गोली मार दी।

आनन फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिपाही की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

आबकारी उपनिरीक्षक ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

  • आपको बता दें, कुछ दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में आबकारी उपनिरीक्षक ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
  • वर्तमान में उनकी तैनाती रायबरेली जिले में थी।
  • सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
  • जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र के मुजौना तिवारीपुर निवासी राम भारत तिवारी पुत्र स्व गनेश तिवारी उम्र 59 साल ने बुधवार तड़के करीब तीन बजे संजयनगर स्थित अपने आवास पर लाइसेंसी बंदूक से अपने गर्दन में गोली मार ली थी।
  • जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई थी।
  • गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े थे।
  • लोगों को घटनास्थल पर उनका खून से लथपथ शव मिला था।
  • लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी थी।
  • परिजनों ने बताया था कि वे काफी दिनों से बीमार थे और अपनी बीमारी को लेकर काफी परेशान थे।
  • मृतक की पत्नी विजय कुमारी का डेढ़ वर्ष पूर्व देहांत हो गया था।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button