सुशांत पर सलमान, यशराज, आदि ने लगा रखा था बैन, मजबूरी में कर रहे थे वेब सीरीज !

बॉलीवुड के 7 बड़े फ़िल्मकारों ने सुशांत पर लगाया था बैन

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस में एक नया खुलाशा हुआ है। कमाल राशीद खान KRK का एक पुराना ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिस ट्वीट में krk ने लिखा है कि फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम और प्रोडक्शन हाउस ने सुशांत सिंह पर प्रतिबन्ध लगा रखा था।

जिनमें धर्मा प्रोडक्शन, साजिद नाडियावाला, यशराज फिल्म्स, टी-सीरीज, सलमान खान, दिनेश विजान, बालाजी का जिक्र krk ने किया है। हालांकि, यह ट्वीट अब @krkboxoffice ट्विटर हैंडल से हटा लिया गया है। 12 मार्च 2020 से पहले का कोई भी ट्वीट उपलब्ध नहीं है।

एक महीने में सुशांत के तीन दोस्त कर चुके हैं आत्महत्या:

सुशांत सिंह के दोस्त अभिषेक कुमार सिंह ने भी दावा किया है कि सुशांत के तीन करीबी लोगों ने आश्चर्यजनक रूप से इस साल आत्महत्या कर ली है और सुशांत चौथे हैं। जो किसी बड़ी साजिश की एक कड़ी है। दोस्तों के नाम हैं:

  • मनमीत ग्रेवाल ने 15 मई 2020 – सुशांत के दोस्त थे, आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी बताया गया
  • प्रीक्षा मेहता – करीबी दोस्त 26 मई 2020, सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें करियर और रिश्तों को लेकर निराशा लिखा था।
  • दिशा सलियन – 9 जून 2020 – सुशांत सिंह को एक्स मैनेजर
  • अब सुशांत सिंह – 14-जून 2020

दोस्त अभिषेक कुमार सिंह ने मीडिया से कहा कि कि क्या यह आपको अजीब नहीं लगता? ये सभी एक ही समय में उदास थे? सभी अस्वाभाविक रूप से मर गए? सभी मौतें आसानी से गलीचा के नीचे बहा दी गई हैं? इतना है कि कोई भी स्पष्ट चीजों का उल्लेख नहीं कर रहा है? उन्होंने यह भी कहा कि मैं यह भी निश्चितता के साथ कह सकता हूं कि सच्चाई सामने नहीं आएगी क्योंकि दुनिया भर में सेलिब्रिटी की मौत के कई अनसुलझे ही रह जाते हैं।

पिता ने की थी CBI जांच की मांग:

बता दें कि सुशांत के पिता से मिलने जब उनके पटना आवास पर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव पहुंचे थे तो उन्होंने मीडिया से बताया था कि परिवार को इस मामले में गहरी साजिस की आशंका है। इसलिए भारत सरकार मामले की उच्चस्तरीय सीबीआई जांच करवाए।

वहीं महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने भी कल ट्वीट किया था कि छिछोरे हिट होने के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने सात फिल्में साइन की थी।
छह महीने में उसके हाथ से सारी फिल्में निकल गई थीं। क्यों ? फ़िल्म इंडस्ट्री की निष्ठुरता एक अलग लेवल पर काम करती है। इसी निष्ठुरता ने एक प्रतिभावान कलाकार को मार डाला। सुशांत को विनम्र श्रद्धांजलि!

मुंबई में ही होगा अंतिम संस्कार:

बहरहाल, कल खबर आई थी कि सुशांत का अंतिम संस्कार पटना में ही होगा लेकिन अब आज सुबह खबर आई कि मुमाबी में ही अंतिम संकार होगा और इसके लिए परिवार के लोग भी मुंबई रवाना हो रहे हैं।

सुशांत का 5 महीने से डिप्रेशन का इलाज चल रहा है। सुशांत की बहन ने 5 दिन पहले फोन पर बात किया था। सुशांत ने बताया कि तबियत ठीक नहीं है। सुशांत की बहन, बांद्रा के घर आई और 2 दिन सुशांत के साथ रही। जानकारी यह भी मिली है कि सुशांत ने डिप्रेशन की दवाई खानी बंद कर दी थी। नवंबर में शादी की बात चल रही थी, लड़की से अनबन था। अंतिम कॉल दोस्त महेश भट्ट को किया था।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button