सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं का छलका दुख, पढ़ें भावुक संदेश

देश में कोरोना काल के बीच फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली। सुशांत सिंह की मौत से हर कोई गमगीन है। बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक हस्तियां भी युवा फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह के इस तरह से जीवन खत्म कर लेने से स्तब्ध हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर देश के रक्षा मंत्री राजनथ सिंह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

युवा फिल्म अभिनेता के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा कि सुशांत सिंह राजपूत… एक उज्जवल युवा अभिनेता बहुद जल्दी ही चला गया। उन्होंने टीवी और फिल्मों में बहुत अच्छा काम किया। मनोरंजन की दुनिया में उनके उदय ने कई लोगों को प्रेरित किया और वह कई यादगार एक्टिंग के जरिए हमेशा याद किए जाएंगे। उनके निधन से मैं पूरी तरह स्तब्ध हूं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने लिखा कि मेरे विचार उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह के निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा कि भारत के उभरते सितारे सुशांत सिंह राजपूत की दुखद और चौंकाने वाली मौत ने उनके लाखों प्रशंसकों को गहरा दुख पहुंचाया है। सुशांत के फिल्म और टीवी के शानदार करियर को हमेशा याद किया जाएगा। इसके साथ ही केजरीवाल ने सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि इस गहरे दुख में उनके दोस्तों और परिवार को ताकत मिले।

सुशांत सिंह के निधन पर रक्षा मंत्री ने ट्विटर पर लिखा कि हिंदी फिल्मों के युवा कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु का समाचार स्तब्ध करने वाला है। उनकी अभिनय क्षमता, प्रतिभा और कौशल के लोग कायल था। उनका यूँ चले जाना पीड़ादायक है और यह फिल्मजगत के लिए एक बड़ा नुकसान है। ईश्वर उनके परिवार एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति दे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी सुशांत सिंह के निधन पर उन्हें याद किया है। अखिलेश यादव ने ट्विटर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि! के साथ लिखा कि लोकप्रिय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का यूँ अचानक जाना हिंदी फिल्म जगत और उनके चाहनेवालों के लिए अत्यंत दुखद एवं स्तब्धकारी है… ‘धोनी’ के रूप में उनकी भूमिका हमेशा अमर रहेगी।

बसपा प्रमुख व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती मायावती ने सुशांत सिंह के निधन पर ट्विटर पर लिखा कि युवा फिल्मी कलाकार सुशान्त सिंह राजपूत के आज असामयिक निधन की खबर अति-दुखद है। उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। पटना में जन्मे व फिजिक्स में नेशनल ओलम्पियाड विजेता सुशान्त टेलीविजन की दुनिया से आगे बढ़कर हिन्दी फिल्मजगत में पहुँचे थे। कुदरत उनके परिवार व फैन्स को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

युवा फिल्म अभिनेता के निधन पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने कहा कि उनके निधन से मैं पूरी तरह स्तब्ध हूं। उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

फिल्म अभिनेता के निधन पर केंद्रीय राज्य मंत्री व भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने लिखा कि सुशांत सिंह राजपूत आपकी फिल्मों ने मेरे जैसे लाखों प्रशंसको को खुशी दी है। एक क्रिकेट प्रशंसक के रूप में मैं महेंद्र सिंह दोनी (MSD) के रूप में आपकी भूमिका हमेशा याद करूंगा। आपकी सफलता आपके धैर्य और कड़ी मेहनत की गवाही थी।

सुशांत सिंह के निधन पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्विटर पर लिखा युवा अभिनेता सुशांत सिंह के इस तरह जाने से दुखी हूं। वो इतना अच्छा कर रहे थे.. आखिर उन्हें क्यों हुआ।

युवा अभिनेता सुशांत सिंह की आत्महत्या पर कांग्रेस के पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी उन्हें याद किया है। दीपेंद्र हुड्डा ने सुशांत सिंह द्वारा अभिनीत महेंद्र सिंह धोनी फिल्म का एक फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि ये बेहद दुखी और जानकर चौकाने वाला है कि युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली। भगवान इस कठिन वक्त में सुशांत सिंह के परिवार और आस-पास के लोगों को शक्ति दे। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि धोनी सहित कई फिल्मों में उनके अच्छे अभिनय के लिए उन्हें हमेशा याद किए जाएगा।

गौरतलब है कि रविवार को फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्म हत्या कर ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत ने रविवार सुबह मुंबई में बांद्रा स्थित अपने निवास पर फांसी लगाकर आत्म हत्या की। घटना की जानकारी नौकर ने पुलिस को दी। टीवी से फिल्मों का सफर तय करने वाले सुशांत ने कम वक्त में अपने लिए बड़ा मुकाम बना लिया था। उन्होंने मौजूदा पीढ़ी के टैलेंटेड अभिनेताओं में गिना जाता था और इंडस्ट्री को उनसे काफी उम्मीदें थीं। महज़ 34 साल की उम्र में सुशांत के निधन की खबर फैलते हुए मनोरंजन जगत से लेकर राजनीतिक गलियारों और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गयी है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button