हमीरपुर: किसान बिल के विरोध में सपा का हल्लाबोल

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में किसान बिल के विरोध में सपा का हल्लाबोल। किसान बिल के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया है।  सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहाँ सपा कार्यकर्ताओं ने किसान बिल के विरोध में राज्यपाल संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। 

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा  था कि

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी लगातार कृषि बिल के विरोध में जगह जगह प्रदर्शन कर रही है। इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा  था कि भाजपा की छल प्रपंच और झूठ की रीतिनीति ने राजनीतिक शुचिता और लोकतंत्र पर गहरा आघात किया है। किसानों के हितों पर चोट करने और उनकी किस्मत कारपोरेट घरानों को सौंपने में उसे जरा भी हिचक नहीं होती है।

बुनियादी मुद्दों पर भ्रमित करने का काम करती है

केन्द्र में संसद हो या प्रदेश में विधान परिषद दोनों जगह विपक्ष पर अपने बहुमत का रोडरोलर चलाकर वह लोकलाज से भी हाथ धो बैठी है। भाजपा तर्क से भागती है और विपक्ष की आपत्तियों का जवाब देने के बजाय बुनियादी मुद्दों पर भ्रमित करने का काम करती है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button