हरदोई:-चार साल की मासूम बच्ची के साथ 50 साल के पुरुष ने किया दुष्कर्म..

हरदोई:-मानवता हुई तार तार पांच साल की नाबालिग के साथ 50 साल के पुरुष ने किया दुष्कर्म

 

आज दिनाँक 07/08/20 को समय करीब 8.00 बजे थाना कोतवाली शहर के मंगलीपुरवा मिल कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति द्वारा अवगत कराया कि उसकी 4 वर्षीय पुत्री के साथ पड़ोस के ही रहने वाले एक 50 वर्षीय पुरुष ने बलात्कार की घटना कारित की है। तत्काल पीड़िता को महिला निरीक्षक व महिला आरक्षी के साथ उपचार हेतु जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पीड़िता का इलाज चल रहा है।पीड़िता की हालत स्थिर है।पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल जिला महिला चिकित्सालय जाकर पीड़िता का हाल जाना व उचित इलाज की व्यवस्था हेतु संबंधित को निर्देश दिए। उचित धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button