हिंद महासागर की तरफ बढ़ रहा है रहस्यमयी पिंड

Oceanतहलका एक्सप्रेस

नई दिल्ली। एक रहस्यमयी आकाशीय पिंड बेहद तेजी से धरती की ओर बढ़ रहा है। स्पेस साइंटिस्ट्स के मुताबिक यह आकाशीय पिंड अगले महीने हिंद महासागर में समाएगा। साइंस मैगजीन नेचर में छपी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक यह आकाशीय पिंड 13 नवंबर को शाम करीब छह बजे श्रीलंका के दक्षिणी छोर से 104 किलोमीटर दूर हिंद महासागर में समा जाएगा।

 वैज्ञानिकों ने इस रहस्यमीय पिंड को ‘WT1190F’ नाम दिया है। इस पिंड के बारे में सबसे रहस्यमयी बात यह है कि इसके स्रोत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि वैज्ञानिक इसे मानव जनित मान रहे हैं।

WT1190F नाम के इस आकाशीय पिंड का पता एक स्काई सर्वे के दौरान लगा। इस सर्वे के तहत धरती के आसपास चक्कर लगाने वाले धूमकेतुओं पर नजर रखी जाती है।

नेचर मैगजीन को अंतरिक्ष विज्ञानी जॉनथन मैकड्वेल ने बताया कि यह इंसान स्पेस मिशन का एक गुम हुआ टुकड़ा है, जो अब हमारी ही तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि यह यह बेहद तेजी से बढ़ रहा और इसके बेहद गर्म होने की संभावना है। संभव है कि इस संभावित रॉकेट इंजन के कुछ हिस्से समुद्र में समा जाएं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button