किसानों के बीच मनाया गया पूर्व मंत्री और सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश चंद्र उत्तम पटेल का 65वां जन्मदिन

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री नरेश चंद्र उत्तम पटेल (Naresh Chandra Uttam Patel) का आज (रविवार) 65वें जन्मदिन को गोवर्धन विधानसभा के ग्राम मुखराई में सपा नेता प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में किसानों के बीच मनाया गया।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री नरेश चंद्र उत्तम पटेल (Naresh Chandra Uttam Patel) का आज (रविवार) 65वें जन्मदिन को गोवर्धन विधानसभा के ग्राम मुखराई में सपा नेता प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में किसानों के बीच मनाया गया। इस मौके पर ग्राम के बड़े बुजुर्ग, युवा, महिला और पुरुषों ने भी भाग लिया। साथ ही सभी ने गोवर्धन गिरिराज महाराज से 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने की कामना की।

इसके साथ ही गिरिराज महाराज से नरेश उत्तम पटेल (Naresh Chandra Uttam Patel) के स्वस्थ रहने की कामना भी की। प्रभु से कामना करते हुए लोगों ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार मिले, जिससे किसानों, युवाओं और बेरोजगारों का भला हो सके व इस दमनकारी किसान विरोधी सरकार से मुक्ति मिल सके।

इस अवसर पर सपा नेता प्रदीप चौधरी ने कहा कि आज प्रदेश अध्यक्ष (Naresh Chandra Uttam Patel) जी का सैकड़ों लोगों के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया है और गिरिराज जी से कामना की है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बने। वर्तमान की भाजपा सरकार किसानों की बदहाली पर घड़ियाली आंसू बहाती है। आये दिन किसान आत्महत्या कर रहे हैं, युवाओं को रोजगार नहीं हैं, दिन-प्रतिदिन अपराध अपने चरम पर जाता जा रहा है। बेरोजगारी बहुत बड़ी मात्रा में हैं, युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने में योगी सरकार नाकाम साबित हुई है।

इस अवसर पर हरीसिंह बघेल, दारा सिंह, मुकेश प्रधान बघेल, मानिकचंद बघेल, दिनेश बघेल, मलखान बघेल, रघुवीर बघेल, विष्णु महेश बघेल, लच्छो बघेल, हेमेंद्र बघेल, रूप सिंह चौधरी, किशनी बघेल, रतन बघेल, बनिया बघेल, सुरेश बघेल, हरिमोहन शर्मा, मोहन फौजी, घासी बघेल, मुंशी बघेल, अमरचंद बघेल, लोकेश बघेल, पवन बघेल, ग्रीश बघेल, नारायण बघेल, प्रताप चौधरी, फत्ते खानस, केशव चौधरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button