69000 शिक्षक भर्ती- प्रियंका की आंदोलन की चेतावनी, मायावती की सीबीआई जाँच की मांग…

69000 teacher recruitment :- प्रियंका की आंदोलन की चेतावनी, मायावती की सीबीआई जाँच की मांग…

69000 teacher recruitment :-

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर अभ्यर्थियों से संवाद करते हुए कहा, सहायक शिक्षक भर्ती के रिज़ल्ट से बहुत आक्रोश, बहुत नाराज़गी हुई है।

मीडिया रिपोर्टों से पता चल रहा है कि इस परीक्षा में बड़ा घोटाला हुआ है, बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है।

एक ट्वीट में उन्होंने कहा, 69000 शिक्षक भर्ती घोटाला उप्र का व्यापम घोटाला है।

इस मामले में गड़बड़ी के तथ्य सामान्य नहीं हैं। डायरियों में स्टूडेंट्स के नाम, पैसे का लेनदेन, परीक्षा केंद्रों में बड़ी हेरफेर, इन गड़बड़ियों में रैकेट का शामिल होना, ये सब दर्शाता है कि इसके तार काफ़ी जगहों पर जुड़े हैं।

सुदीक्षा भाटी एक्सीडेंट- कैमरे में कैद हुए बुलेट सवार संदिग्ध, सामने आई ये CCTV फुटेज

सरकार अगर न्याय नहीं दे सकी तो इसका जवाब आंदोलन से दिया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी कहा है कि…

  • अब ये मामला काफ़ी गंभीर हो गया है और इसकी सीबीआई जाँच होनी चाहिए।
  • उत्तर प्रदेश में 69 हज़ार शिक्षकों की भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी, धांधली और भ्रष्टाचार आदि के खुलासे
  • रोज़ नए-नए ख़ुलासे व तथ्यों के उजागर होने के कारण अब यह मामला काफ़ी गंभीर हो गया है।
  • जनता काफ़ी आशंकित है।
  • ऐसे में इसकी सीबीआई जाँच होनी चाहिए।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button