अस्थाई रैनबसेरा में 72 वर्षीय वृद्ध की ठंड से मौत

नगर पालिका द्वारा बनवाए गए अस्थाई रैन बसेरा में कुछ दिनों से 72 वर्षीय साधू छोटे लाल कुशवाहा पुत्र फूल सिंह कुशवाहा निवासी खेरिया दरियापुर हाथरस रह रहे थे।

फिरोजाबाद। मामला थाना टूण्डला क्षेत्र के मेन रोड स्थित प्राइमरी स्कूल प्रांगण का है। जहां नगर पालिका द्वारा बनवाए गए अस्थाई रैन बसेरा में कुछ दिनों से 72 वर्षीय साधू छोटे लाल कुशवाहा पुत्र फूल सिंह कुशवाहा निवासी खेरिया दरियापुर हाथरस रह रहे थे।

आज दोपहर बाद उनकी हृदय गति रुकने से मौत हो गई। शव रेन बसेरा के बाहर पड़ा देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और नगर पालिका प्रशासन को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शब के पास से आधार कार्ड प्राप्त किया। जिससे साधु की पहचान हो सकी।

वहीं पुलिस ने इसकी सूचना म्रतक के परिजनों को दे दी है। बताया जा रहा है कि देर शाम तक परिवारी जन शव लेने पहुंच रहे हैं।इसके पश्चात पुलिस द्वारा साधु के शव को परिजनों के हवाले किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मृतक साधु के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने में जुटी हुई है।

रिपोर्टर – ब्रजेश राठौर

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button