भारत के एक राजा जिसने खुद काट दिया था अपनी रानी का सिर…

पूरे भारत में न जाने कितने ऐसे किले और महल हैं जिनकी पीछे कई रहस्यमय बातें छिपी हैं। ऐसा ही किला मध्य प्रदेश के भोपाल में है, जिसके बारे में एक बात प्रचलित है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

पूरे भारत में न जाने कितने ऐसे किले और महल हैं जिनकी पीछे कई रहस्यमय बातें छिपी हैं। ऐसा ही किला मध्य प्रदेश के भोपाल में है,
जिसके बारे में एक बात प्रचलित है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ऐसा कहा जाता है कि यहां शासन कर रहे राजा ने खुद अपनी ही रानी का सिर काट दिया था। 1200 ईस्वी में बना रायसेन फोर्ट पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। ये किला बलुआ पत्थर से बना है। वहीं इस किले के चारों ओर बड़ी-बड़ी चट्टानों की दीवारें हैं।

रायसेन फोर्ट की दीवारों के नौ द्वार और 13 बुर्ज हैं। ऐसा कहा जाता है कि प्राचीन समय में यहां कई राजाओं ने शासन किया था जिनमें से एक शेरशाह सूरी भी था। बताया जाता है कि इस किलों को हालिस करने के लिए शेरशाह सूरी ने हर कामयाब कोशिश की लेकिन वो इसमें सपल न हो सका।

मिली जानकारी के मुताबिक शेरशाह सूरी ने इस किले को जीतने के लिए तांबे के सिक्कों को गलवाकर तोपें बनवाईं थी। वहीं ये भी कहा जाता है कि 1543 ईस्वी में शेरशाह ने जीते के लिए धोखे का सहारा लिया था। उस समय इस किले पर राजा पूरनमल का शासन हुआ करता था। जैसे ही राजा पूरनमल को ये पता चला कि उनके साथ धोखा हुआ है तो उन्होंने दुश्मनों से अपनी पत्नी को बचाने के लिए रानी रत्नावली को सिर खुद ही काट दिया था।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button