शादी के पांच महीने बाद मां बनी इस महिला के साथ पति की हरकत जान आप भी हो जाएंगे हैरान

शादी के पांच महीने बाद ही एक महिला मां बन गई, जिसके बाद लड़की को उसके ससुराल वालों ने अपने घर से निकाल दिया और मायके भेज दिया। ये मामला उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले का है।

शादी के पांच महीने बाद ही एक महिला मां बन गई, जिसके बाद लड़की को उसके ससुराल वालों ने अपने घर से निकाल दिया और मायके भेज दिया। ये मामला उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले का है।

ये भी पढ़े-ओसामा बिन लादेन की मौत के पीछे की सच्चाई उड़ा देगी आपके होश…

पत्नी ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि शादी के पहले गांव के एक युवक ने बंदूक के बल पर दुष्कर्म किया था। उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, थाना मड़ावरा के ग्राम साडूमल निवासी विवाहिता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी पांच महीने पहले गिरार थाना निवासी युवक से हुई थी। उसने एक पुत्री को जन्म दिया है। पांच महीने में ही उसके मां बनने पर पति ने उसे और नवजात बच्ची को अपनाने से मना करते हुए मायके में छोड़ दिया।

घटना के तीन माह बाद युवती की हो गई थी शादी

पीड़िता ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान मार्च में एक शाम वह घर पर अकेली थी। तभी गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस आया और बन्दूक दिखाकर उसे डराते धमकाते हुए दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के तीन माह बाद उसके पिता ने उसकी शादी कर दी थी। अब वह किधर जाए? पीड़िता ने पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button