महिला के कंधों पर युवक को बैठा कर पूरे गांव में दी टहलाने की दी सजा, कोई दे रहा था गलियां तो कोई….

महिला अपने पति से अलग किसी और व्यक्ति के साथ रह रही थी। महिला के पति और ससुराल वाले नहीं चाहते थे कि महिला किसी और व्यक्ति के साथ रहे।

एमपी के गुना जिले से बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के पति और ससुराल वालों ने महिला को ऐसी सजा दी है कि देखकर लोग हैरान हैं। ससुराल वालों ने महिला के कंधों पर एक लड़के को बैठा कर पूरे गांव में घूमाने की सजा दी है। मौके पर मौजूद किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से अलग किसी और व्यक्ति के साथ रह रही थी। महिला के पति और ससुराल वाले नहीं चाहते थे कि महिला किसी और व्यक्ति के साथ रहे।

ये भी पढ़े-IND Vs ENG LIVE Update: लंच से पहले कुलदीप यादव का कमाल, इंग्लैंड को दिया जोर का झटका

इसके चलते नौ फरवरी को महिला के ससुरालवालों ने उसे किडनैप कर लिया। इसके बाद उन्होंने महिला की खूब पिटाई कर दी। इतने से भी उन लोगों का पेट नहीं भरा तो महिला के कंधों पर लड़के को बैठाकर पूरे गांव में घूमाया।

वीडियों में साफ नजर आ रहा है कि….

वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक पिंक कलर की साड़ी और रेड कलर का स्वेटर पहने महिला अपने कंधों पर एक         पंद्रह सोलह साल के लड़के को बैठा कर चलती नजर आ रही है।

इतना ही नहीं महिला ने पैरों में चप्पल भी नहीं पहनी हुई है। इतना ही नहीं वीडियों में महिला के आस पास कई लोग भी नजर आ रहे हैं। जिनमें से कुछ लोग तो उसे भद्दी भद्दी गालियां दे रहे हैं तो कुछ महिला को मार रहे हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button