गुरु गोविन्द सिंह जयंती पर सपा प्रमुख ने दी शुभकामनाएं, कहा- उनके त्याग और वीरता की आज तक दी जाती है मिसाल

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरु गोविन्द सिंह जी की जयंती के शुभ अवसर पर सभी के सुख समृद्धि की कामना की।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरु गोविन्द सिंह जी की जयंती के शुभ अवसर पर सभी के सुख समृद्धि की कामना की।

सम्पूर्ण समाज के वंदनीय हैं गुरु गोविन्द सिंह 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह ने मानवता को सेवा, प्रेम, त्याग और समर्पण का मंत्र दिया था। वे किसी धर्म कौम या जाति के नहीं, बल्कि सम्पूर्ण समाज के वंदनीय है।

ये भी पढ़ें- झाँसी : आग की लपटों में घिरी एक्टिवा, मची अफरा तफरी

सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह जी के त्याग और वीरता की आज तक मिसाल दी जाती है। उनके अनुसार शक्ति और वीरता के संदर्भ में उनका प्रसिद्ध कथन है ‘एक सिख सवा लाख लोगों के बराबर है।‘ गुरु गोविंद सिंह जी सिखों के दसवें गुरु थे।

भाजपा पर जमकर साधा निशाना

इसके साथ ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ बोलने और समाज में नफरत फैलाने वाली पार्टी है, भाजपा से किसान, नौजवान सभी दुःखी है। भाजपा ने रंग बदलने और नाम बदलने के अलावा कोई काम नहीं किया है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश अपराध, भ्रष्टाचार, साम्प्रदायिकता, बेरोजगारी, खराब शिक्षा, चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था, किसानों की फसलों की लूट, नाबालिग बच्चियों और महिलाओं से बलात्कार, हत्या, फर्जी एनकाउण्टर आदि में नम्बर एक पर है। भाजपा प्रदेश को जाने किस दिशा में ले जा रही है?

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मंगलवार को बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त नौजवानों तथा प्रबुद्ध समाज के लोगों के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button