किसान आंदोलन के समर्थन में सपा प्रमुख का निर्देश- गणतंत्र दिवस पर पूरे प्रदेश में तिरंगा लगाकर निकालें ट्रैक्टर रैली

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों के आंदोलन के समर्थन में 26 जनवरी को सभी जनपदों में तहसील स्तर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर ट्रैक्टर से ध्वजारोहण कार्यक्रम में रैली के आयोजन का निर्देश दिया है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने किसानों के आंदोलन के समर्थन में बड़ा निर्देश दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 26 जनवरी को सभी जनपदों में तहसील स्तर पर राष्ट्रीय ध्वज (National flag) लगाकर ट्रैक्टर से ध्वजारोहण कार्यक्रम में रैली (rally) के आयोजन का निर्देश दिया है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने बयान में कहा है कि किसान अपनी न्याय संगत मांगों को लेकर लगातार शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका अहिंसात्मक आंदोलन ऐतिहासिक बन गया है। गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व है। इस दिन अन्नदाता जो पूजनीय है, हम सबके सम्मान का पात्र है। उसको अपमानित नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने (Akhilesh Yadav) कहा कि किसानों की मांगों की उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए। उनकी बात मानने से राष्ट्र का गौरव बढ़ेगा। भाजपा नेतृत्व एवं सरकार को किसानों के प्रति अपनी भाषा भी मर्यादित रखनी चाहिए। उनके विरूद्ध अनर्गल और निराधार आरोप नहीं लगाने चाहिए।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा किसानों की मुख्य मांग यही है कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाए, क्योंकि किसान हितों के ये विरोधी है। एमएसपी की अनिवार्यता से किसान को उसकी फसल का लाभकारी दाम मिल सकेगा। भाजपा को समझना चाहिए कि जिनके लिए यह कानून बना है, उन्हें ही जब यह स्वीकार्य नहीं है तो फिर इसका क्या फायदा? किसानों पर इसे क्यों थोपा जा रहा है?

ये भी पढ़ें- भारतीय स्टेडियम में जल्द हो सकती है दर्शकों की वापसी, भारत -इंग्लैंड टेस्ट सीरीज पर चर्चा जारी

उन्होंने (Akhilesh Yadav) कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों की पार्टी है। वह किसानों के पूर्ण समर्थन में है। किसानों ने भारत को आत्मनिर्भर बनाया है। यह त्याग और कुर्बानी करने वाला समाज है। समाजवादी पार्टी ने किसानों के समर्थन में किसान यात्रा और समाजवादी घेरा कार्यक्रम चलाये हैं।

26 जनवरी 2021 को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर समाजवादी पार्टी किसानों के साथ गणतंत्र दिवस मनाएगी और चंद पूंजीघरानों के हाथों कृषि को गिरवी रखने वाली भाजपाई साजिषों का पर्दाफाश करेगी। इस दिन राज्य भर की प्रत्येक तहसील पर किसान अपने-अपने ट्रैक्टरों पर तिरंगा झण्डा लगाकर आयेंगे और समाजवादियों के साथ राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होकर एकता का प्रदर्शन करेंगे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button