समाजवादी सरकार के विकास कार्यों की नकल भी नहीं कर सकती बीजेपी: सपा प्रमुख अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा जनता को सताने में रूचि रखती है। उसने अन्याय और अत्याचार की पराकाष्ठा कर दी है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने कहा है कि भाजपा जनता को सताने में रूचि रखती है। उसने अन्याय और अत्याचार की पराकाष्ठा कर दी है। जो विकास कार्य समाजवादी सरकार ने किए भाजपा उनकी नकल भी नहीं कर सकती है। जनता सब देख रही है। उसको बस सन् 2022 का इंतजार है। जब चुनाव में वह भाजपा को हटाकर समाजवादी सरकार को सत्ता में लाएगी।

अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) इस्कान, दिल्ली के स्वामी महामंत्र दास जी द्वारा आशीर्वाद दिए जाने के उपरांत उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा भाजपा की नकारात्मक दिशा है जबकि सकारात्मक विचार से ही समाज का भला होता है। ‘‘नई हवा है, नई सपा है, बड़ों का हाथ, युवा का साथ है।‘‘अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने कहा कि तीर्थ स्थलों का विकास समाजवादी सरकार में ही हुआ था। अयोध्या, गोवर्धन के परिक्रमा पथ पर सड़क, लाईट, छाया की व्यवस्थाएं यात्रियों की सुविधा के लिए की गई थी। मथुरा, काशी में भी सुंदरीकरण की योजनाएं लागू की थी।

इस्कान मंदिर के स्वामी महामंत्र दास जी ने अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) को आशीर्वाद देते हुए भविष्यवाणी की कि सन् 2022 में वही मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा उनकी शुभकामनाएं अखिलेश जी के साथ है। अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में उन्होंने विकास कार्य कराए थे। उन्होंने नीतिपूर्ण काम किया है। सभी के प्रति समानता का व्यवहार होना चाहिए।

ये भी पढ़ें- राकेश टिकैत का बड़ा बयान, बोले- धरना खत्म हुआ या कुछ भी गलत हुआ तो फांसी लगा लूंगा

स्वामी महामंत्र दास जी ने कहा कि समाज संकट में है। भाजपा का एजेंडा विनाशकारी है। अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) का एजेंडा सद्भाव का है और समाजवादी सरकार में ही राज्य के कल्याण के कार्य हुए हैं। अखिलेश जी की बेदाग छवि है वे समाज के सभी वर्गों में लोकप्रिय है। उनके मुख्यमंत्रित्वकाल में ही समाज और प्रदेश का भला हो सकता है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button