BJP और BSP के कई दिग्गज नेता सपा में शामिल, पार्टी प्रमुख बोले- समाजवादी पार्टी का मुकाबला नहीं कर सकती है भाजपा

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के नेतृत्व एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों पर आस्था जताते हुए आज (शनिवार) सैकड़ों की संख्या में बहुजन समाज पार्टी(BSP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और अन्य संगठनों के प्रमुख नेता सपा में शामिल हो गए।

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के नेतृत्व एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों पर आस्था जताते हुए आज (शनिवार) सैकड़ों की संख्या में बहुजन समाज पार्टी(BSP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और अन्य संगठनों के प्रमुख नेता सपा में शामिल हो गए। अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई है कि इन साथियों के आने से समाजवादी पार्टी का मनोबल बढ़ेगा और सन् 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की मजबूत सरकार बनेगी। भारतीय जनता पार्टी समाजवादी पार्टी का मुकाबला नहीं कर सकती है।

Akhilesh

आज समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख हैं मेरठ की मेयर सुनीता वर्मा, हस्तिनापुर मेरठ के पूर्व विधायक योगेश वर्मा, ठाकुरद्वारा मुरादाबाद के पूर्व विधायक विजय यादव, लखीमपुर के पूर्व सांसद दाऊद अहमद और शाहजहांपुर के पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, बरेली के पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, अलीगढ़ की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी लक्ष्मी धनगर बहुजन समाज पार्टी छोड़कर आए है, जबकि मिर्जापुर के पूर्व विधायक राम भारतीय तथा गोरखपुर के आरएसएस प्रचारक डॉ. विनीत शुक्ला भाजपा से संबद्ध रहे हैं। इनके अलावा कई डाक्टर तथा एडवोकेट भी समाजवादी पार्टी के सदस्य बन गए हैं।

Akhilesh

समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में रमेश पाण्डेय जहूराबाद गाजीपुर, संदीप वर्मा एडवोकेट, इलाहाबाद, सुनील लोधी एडवोकेट पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग, डॉ. अफरोज इरा अस्पताल, कृष्ण चंद्र मौर्य मिर्जापुर, राजेश कुमारी, कोरी संदीप वर्मा एडवोकेट आदि के नाम भी उल्लेखनीय है।

Akhilesh

ये भी पढ़ें-बड़ी खबर: कोरोना वैक्सीन लगने के बाद स्वास्थ्यकर्मी के मिचली आई, चेन पेन हुआ और फिर बेहोश हुए, अब…

सुनीता वर्मा के साथ लगभग दो दर्जन पार्षद, जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, बहुजन समाजपार्टी की जिला कार्यकारिण के वरिष्ठ सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए है। लक्ष्मी धनगर के साथ प्रधान, पूर्व प्रधान कोरी संदीप वर्मा एडवोकेट के साथ राष्ट्रीय कोरी-कोली समाज परिवर्तन संस्थान के तमाम पदाधिकारी, अवधेश वर्मा के साथ कई जिला पंचायत सदस्य, एवं विजय यादव के साथ तमाम ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य भी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

Akhilesh

Akhilesh

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को ठाकुरद्वारा मुरादाबाद के पूर्व विधायक विजय यादव एवं संजय यादव ने हनुमान जी की गदा तथा श्रीकृष्ण जी की तीन मूर्तियां भेंट की।

Akhilesh

Akhilesh

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button