‘पुलिस रजाई में सो रही है और महिलाएं धरना दे रही हैं’ बयान पर बोले सपा प्रमुख- मुख्यमंत्री जी ने किया माताओं और बहनों का अपमान

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को सदस्यता दिलाई। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवाद का हाथ थामने वाले नेताओं को शुभकामनाएं दी।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की उपस्थिति में कांग्रेस और बसपा के कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को सदस्यता दिलाई। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवाद का हाथ थामने वाले नेताओं को शुभकामनाएं दी।

इन नेताओं ने थामा समाजवाद का हाथ

समाजवादी पार्टी में कांग्रेस से उषा मौर्या, मुन्ना लाल मौर्य, बसपा से तेज बहादुर मौर्य, बसपा से विजय प्रताप कुशवाहा, डॉ. सलोना कुशवाहा, बसपा से केके पाल ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। बसपा के कई पूर्व विधान सभा प्रत्याशियों ने सपा ज्वाइन किया।

इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि समाजवादी पार्टी में बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं और लगातार समाजवादी पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए और समाजवादी सिद्धांतों को अपनाने के लिए जितने भी साथी आ रहे हैं मैं उन सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद देते हूं। उन्होंने कहा कि मैं भरोसा दिलाता हूं कि डॉ. राम मनोहर लोहिया जी से लेकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के सिद्धांतों पर समाजवादी पार्टी चलती रहेगी।

पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की कोशिश रहेगी कि वो हर वर्ग के लोगों को जोड़ेगी। इस प्रकार जोड़ने में हम कामयाब हो जाएंगे तो आने वाले समय में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

भाजपा सरकार पर बोला जमकर हमला

इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि जितना अपमान इस सरकार में हो रहा है, उतना अपमान किसी सरकार ने नहीं किया होगा। इस सरकार में जनता का अपमान हो रहा है।

उन्होंने कहा कि इस सरकार ने दूसरे के काम का उद्घाटन किया। उन्होंने (Akhilesh Yadav) कहा कि यह पहली सरकार है, जो उद्घाटन का उद्घाटन, शिलान्यास का शिलान्यास और एएमयू का एएमयू करती है।

उत्तर प्रदेश को बदलाव की जरूरत

सपा प्रमुख ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तैनाती की जरूरत है। उत्तर प्रदेश को बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास पर कम बोलते हैं, अगर विकास पर बोलें तो उत्तर प्रदेश का ज्यादा भला होगा। उन्होंने कहा कि इनकी सरकार में जनता को कुछ नहीं मिला। समाजवादी पार्टी की सरकार में किए गए कार्यों को भाजपा सरकार ने पूरा नहीं किया, उन्हें रोककर रखा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जहां भी मेट्रो का कार्य चल रहा है, वो सब समाजवादी पार्टी की ही देन है।

बड़े-बड़े एक्सप्रेस वे समाजवादी पार्टी की देन

समाजवादी पार्टी की सरकार में शुरू काम को अभी तक पूरा नहीं किया। बड़े-बड़े एक्सप्रेस वे समाजवादी पार्टी की देन है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री की भाषा आप भी जानते हैं। कोई मुख्यमंत्री ऐसी भाषा नहीं बोल सकता…समुंद्र में डूब जाना चाहिए…ऐसी भाषा मुख्यमंत्री जी की हो सकती है। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री बोलते हैं कि इनके DNA का विभाजन है, अगर मुख्यमंत्री जी DNA का फुलफॉर्म बता दें तो हम जान जाएंगे कि आखिर वो मुख्यमंत्री हैं। जो DNA में विभाजन बताते हैं, वो बताएं कि DNA क्या है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार ने थर्मल 6-60 सुपर क्रिटिकल प्लांट लगाएं हैं, आप लगा नहीं सकते हो तो सदन में यहीं कह दो कि पिछली सरकार ने थर्मल 6-60 सुपर क्रिटिकल प्लांट लगावाएं हैं।

माताओं और बहनों का अपमान

उन्होंने कहा कि जो काम संविधान के खिलाफ हो, जो काम पूरे भारत जनता के खिलाफ हो, अगर उस पर कोई अपनी बात रखना चाहे तो क्या भाषा है मुख्यमंत्री जी की… कि महिलाएं धरना दे रही हैं और पुलिस रजाई में सो रही है। ऐसी भाषा का इस्तमाल कर उन्होंने माताओं और बहनों का अपमान किया है।

किसानों को नहीं मिला धान का एमएसपी

किसानों को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि पूर्वांचल में किसी किसान को धान का एमएसपी नहीं मिला। गन्ना किसानों को अगर किसी ने मदद की तो समाजवादी पार्टी ने की है। उन्होंने कहा कि अगर वो वाकई में योगी हैं तो बताएं कि उन्होंने कितनी मिल लगवाईं हैं।

बीजेपी सरकार ने लगाए गए झूठे मुकदमे

सपा प्रमुख (Akhilesh Yadav) ने कहा कि जितनी लूट भारतीय जनता पार्टी में हुई, उतनी लूट किसी सरकार में नहीं हुई है। बीजेपी सरकार ने झूठे मुकदमे लगाए हैं।

महंगाई का बढ़ना दिखाता है सरकार की नाकामी

उन्होंने कहा कि जिस समय डीजल पेट्रोल महंगा होता है, उसी समय मंहगाई बढ़ जाती है। गरीब सोच रहा है कि क्या खाएं और क्या हम बचाएं, बीजेपी सरकार ने इतनी महंगाई कर दी है। महंगाई का बढ़ना सरकार की नाकामी दिखाता है। गरीब मध्यम वर्ग सब परेशान हैं और तर्क देते हैं कि देश बन रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आपदा में अवसर ढूंढती है।

M-tech छात्र को भेंट किया लैपटॉप

वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने M-tech छात्र निमिष ब्रोंज मेडलिस्ट को लैपटॉप भेंट किया।

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button