समाजवादी कार्यकर्ताओं ने सात गरीब जोड़ों की कराई शादी, सपा प्रमुख ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिया आशीर्वाद

कपिलवस्तु सिद्धार्थ नगर की नेपाल सीमा के निकट बर्डपुर नंबर गांव नंदनगर में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने सात गरीब युगलों की शादी समारोह सम्पन्न कराई। गांव प्रधान हनुमान पाण्डेय के साथ श्रीराम जायसवाल, अनुराग जायसवाल, प्रमोद यादव आदि ने सहयोग दिया।

कपिलवस्तु सिद्धार्थ नगर की नेपाल सीमा के निकट बर्डपुर नंबर गांव नंदनगर में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने सात गरीब युगलों की शादी समारोह सम्पन्न कराई। गांव प्रधान हनुमान पाण्डेय के साथ श्रीराम जायसवाल, अनुराग जायसवाल, प्रमोद यादव आदि ने सहयोग दिया। शादी वाले युगलों को घरेलू उपयोग के सामान के अतिरिक्त साइकिलें भी भेंट की गई। वृक्षारोपण के लिए नवविवाहितों को पौधे भी बांटे गए। इन युगलों को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने वर्चुअल सम्बोधन में आशीर्वाद दिया।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शादी वाले युगलों के साथ उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि शादीशुदा लोगों को साइकिल की भेंट बहुत उपयोगी होगी। साइकिल ऐसा साधन है जिससे जीवन को रफ्तार मिलेगी। साइकिल छात्र-छात्रा, किसान-मजदूर, गरीब-बेरोजगार सबकी है। इसके सहारे आत्मनिर्भरता आती है। उन्होंने नवविवाहितों से कहा कि साइकिल में जितनी तेजी से पैडल चलाएंगे, उतनी ही उसकी रफ्तार बढ़ेगी। जीवन में संतुलन भी साइकिल सवारी से आता है।

Akhilesh Yadav

ये भी पढ़ें-अलीगढ़: सिस्टम से हारा एक किसान, SDO ने मारा थप्पड़ तो किसान ने फांसी का फंदा चूमकर मौत को लगाया गले

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि गरीबों को अस्पताल लाने ले जाने की सुविधा देने के लिए 108 समाजवादी एम्बूलेंस सेवा की शुरूआत समाजवादी सरकार ने की थी। शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में तमाम सुविधाएं मुहैया कराई गई थी। समाजवादी सरकार पुनः बनने पर इन व्यवस्थाओं से गरीबों को और ज्यादा लाभ मिलेगा। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने किसानों के आंदोलन की चर्चा करते हुए कहा कि उनका आंदोलन न्याय के लिए है। किसानों के प्रति भाजपा संवेदनशून्य है। समाजवादी सरकार में न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिष्चित किया जाएगा। किसानों को समाजवादी सरकार में जो लाभ मिल रहे थे उन्हें भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया है।

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कपिलवस्तु से समाजवादी पार्टी कार्यालय में भी जमा सैकड़ों लोगों से सम्पर्क किया। इस अवसर पर संत समुदाय, आसपास के ग्रामीण तथा आयोजन समिति के घनश्याम जायसवाल, संजय यादव, इमामुद्दीन खान, पवन यादव, प्रमोद, शफीक खान, चौधरी विंध्याचल, आंचल जायसवाल आदि ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) का अभिनंदन किया और सन् 2022 में उन्हें मुख्यमंत्री बनने की कामना की। वर्चुअल कांफ्रेंसिंग के मौके पर अखिलेश यादव साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी तथा बलवंत सिंह रामूवालिया, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, एमएलसी शशांक यादव तथा पूर्व विधायक अरशद अहमद भी मौजूद रहे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button