धोखेबाजी की सरकार के मुखिया अधूरे वादों के साथ असत्य बयानबाजी में व्यस्त हैं: सपा प्रमुख अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि किसान महंगाई और अपनी फसल का दाम न मिलने से दोहरी मार झेल रहा है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि किसान महंगाई और अपनी फसल का दाम न मिलने से दोहरी मार झेल रहा है। भाजपा इस मामले में पूर्णतया संवेदन शून्य है। किसान को उम्मीद थी उसको भाजपा नेताओं के वादों के अनुसार फसल की लागत का ड्योढ़ा मूल्य मिल जाएगा और उसकी आय दोगुनी भी हो जायेगी। उसने भी सपना देखा था कि अब वह भी खुशहाल जिंदगी जिएगा।

लेकिन धोखाबाजी की सरकार के मुखिया अधूरे वादों के साथ जनता के बीच असत्य बयानबाजी में व्यस्त हैं। 4 साल में गन्ने के दाम एक रूपया भी न बढ़ाने वाली भाजपा सरकार के चार दिन ही बचे है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा, किसान धोखे का जवाब अपने वोट से देंगे। चालू सीजन में भी गन्ने की सामान्य, अगेती व अस्वीकृत प्रजाति का मूल्य क्रमशः 315, 325 और 310 रूपए क्विंटल ही रहेगा।

ये भी पढ़ें- IND Vs ENG LIVE Update: तीसरे दन का खेल खत्म, टीम इंडिया की गिरफ्त में दूसरा टेस्ट

गन्ना किसान कितनी बदहाली में जी रहा है इससे स्पष्ट है कि इस समय चीनी मिलों पर प्रतिदिन 2 करोड़ रूपया बकाया हो रहा है। 14 दिन के बाद किसान की अवशेष राशि बकाया श्रेणी में आ जाती है। यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा, अब तक प्रदेश में गन्ना किसानों का लगभग 10,174 करोड़ रूपये का बकाया हो चुका है। इसके साथ कानूनी तौर पर ब्याज देय होता है, जो नहीं दिया जा रहा है। परेशान गन्ना किसान आत्महत्या को मजबूर हो जाता है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा, समाजवादी पार्टी की जब 2012 सरकार बनी थी तब शुरूआत में ही एक मुश्त गन्ने की राज्य परामर्श कीमत में 40 रूपये की वृद्धि की गई थी। समाजवादी सरकार ने किसानों की कर्जमाफी के साथ मुफ्त सिंचाई सुविधा दी थी। किसानों के लिए पेंशन तथा फसल बीमा की भी व्यवस्था की गई थी। समाजवादी सरकार की कृषिपरक नीतियों को भाजपा ने बर्बाद कर दिया है। समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों के हितो के लिए संघर्षशील रही है। किसान यात्रा, समाजवादी किसान घेरा, ट्रैक्टर के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम समाजवादी पार्टी ने हाल में किसानों के समर्थन में किए थे। आगे भी किसानों की हर मांग के साथ समाजवादी रहेंगे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button