BJP पर हमलावर हुए सपा प्रमुख, बोले- भाजपा षड्यंत्रकारी जातिवादी पार्टी है, उसका काम…

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भाजपा षड्यंत्रकारी जातिवादी पार्टी है।

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भाजपा षड्यंत्रकारी जातिवादी पार्टी है। किसानों को लूटा जा रहा है। गलत नीतियों से नौजवानों का रोजगार छिना है। उत्तर प्रदेश में कोई सरकार नहीं है। यह भी जाने वाली है और समाजवादी पार्टी की सरकार बनने वाली है। समाजवादी पार्टी की ताकत बढ़ रही है। यह पार्टी डॉ. अम्बेडकर और डॉ. लोहिया की विचारधारा पर चल रही है। समाजवादी पार्टी समाजवादी व्यवस्था का राष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज पार्टी मुख्यालय में बड़ी संख्या में बहुजन समाज पार्टी (BSP) और अन्य दलों व संगठनों के सैकड़ों नेताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के उपरांत पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी नहीं कर सकती है। भाजपा समाज को बांटने का पाप कर रही है। समाजवादी पार्टी गैर बराबरी, भेदभाव और नफरत को समाप्त करने की लड़ाई लड़ रही है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा राज में लूट की अनंत कथाएं हैं। नकली एनकाउण्टर और हिरासत में मौतों पर मानवाधिकार आयोग नोटिसें जारी कर चुका है। झूठे मुकदमें, खासकर समाजवादी पार्टी के नेताओं पर लगाए जा रहे हैं। किसान परेशान है। समाजवादी पार्टी किसानों के आंदोलन के साथ हैं। तीनों कानून वापस होने चाहिए। किसान को बाजार के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता है। भाजपा ने नौजवानों से रोटी-रोजगार छीना है। भाजपा राज में न एक यूनिट बिजली उत्पादित हुई है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भारत में भूख, बेकारी, कुपोषण सबसे ज्यादा है। मंहगाई चरम पर है। केन्द्र सरकार पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का लक्ष्य बताती है तो प्रदेश में भी 1 ट्रिलियन का इरादा बताया गया है। विकास ठप्प है। न किसानों की आय दुगनी दुगनी हुई और नहीं सड़कों के गड्ढे भरे गए हैं। भाजपा का वर्ग चरित्र खेत का नहीं है वह तो खेत पर नियंत्रण करना चाहती है। स्वास्थ्य सेवाएं बर्बादी की हालत में है और शिक्षा व्यवस्था चौपट है।

उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार के समय पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बननी शुरू हुई थी। भाजपा अभी तक पूरी नहीं कर पायी है। तत्कालीन समाजवादी पार्टी की सरकार के समय जारी काम भी ठीक से पूरे नहीं हो पा रहे है। यूपी डायल 100 नम्बर, 108 व 102 एम्बूलेंस सेवा बर्बाद है। जो मेडिकल कालेज, विश्वविद्यालय तब बने थे वही आज भी हैं, जिन्हें भाजपाई अपना बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें- किसानों ने सुप्रीम कोर्ट से कमेटी को लेकर कही ये बात, अब…

अखिलेश यादव ने कहा वैक्सीन के सम्बंध में जो आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं, उनका निराकरण होना चाहिए। सरकार बताए गरीब को कब मुफ्त वैक्सीन सुविधा मिलेगी? उन्होंने कहा जबकि विधानसभा चुनाव में 8-9 महीने रह गए हैं, भाजपा सरकार क्या कुछ कर पाएगी। जनता सरकार को सबक सिखाने का मन बना चुकी है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से आज सिद्धार्थनगर से आए बौद्धभिक्षु डॉ. उपनंद संकिसा मैनपुरी, भिक्षु देवेन्द्र श्रावस्ती, भिक्षु धर्मानंद कपिलवस्तु एवं भिक्षु आनंद सागर कपिलवस्तु ने भेंट की। सर्वश्री अतीक अहमद, हिमांशु द्विवेदी, शशांक शेखर त्रिपाठी ने श्री अखिलेश यादव को जामुन के पौधे भेंट किए।

इस अवसर पर राजेन्द्र चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री, नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष के अतिरिक्त अरविन्द कुमार सिंह एवं उदयवीर सिंह एमएलसी, अतुल प्रधान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा, मेरठ के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह एवं अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष गिरीश यादव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button