26 जनवरी को पूरे प्रदेश में तिरंगे के साथ सपा का झंडा लगाकर गणतंत्र दिवस मनाएगी समाजवादी पार्टी : अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के निर्देश पर 26 जनवरी 2021 को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) राज्य भर में प्रत्येक तहसील स्तर पर किसानों (Farmers) के ट्रैक्टर पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ सपा का झण्डा लगाकर गणतंत्र दिवस मनाएंगी।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के निर्देश पर 26 जनवरी 2021 को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) राज्य भर में प्रत्येक तहसील स्तर पर किसानों (Farmers) के ट्रैक्टर पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ सपा का झण्डा लगाकर गणतंत्र दिवस मनाएंगी।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने बयान में कहा है कि किसान अपनी न्याय संगत मांगों को लेकर दो माह होने को है। किसान धरना दे रहे हैं और शांतिपूर्ण ढंग से भाजपा की बहरी सरकार के कानों तक अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार हठधर्मिता में अड़ी है। भाजपा सरकार किसानों को अपमानित करने पर तुली है। भाजपा किसान को उद्योगपति बनाने का झांसा देकर उसकी खेती को उद्योग की श्रेणी में रखकर उसे आयकर की जद में लाने की साजिश कर रही है। किसान भाजपा के इस कुत्सित इरादे को कभी सफल नहीं होने देंगे।

सपा प्रमुख (Akhilesh Yadav) ने कहा कि किसानों की दो सामान्य मांगे हैं कि तीनों कृषि कानून वापस लिए जाएं और एमएसपी की अनिवार्यता हो। सरकार बहानेबाजी करके किसानों को भटकाने में लगी रही, लेकिन सफल नहीं हो सकी। किसान एकता टूटी नहीं। गणतंत्र दिवस को ट्रैक्टर रैली के साथ मनाने के उनके निर्णय को समाजवादी पार्टी भी अपना समर्थन दे रही है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। अभी से गांव-गांव, घर-घर पहुंचे और किसानों से संवाद करें। 26 जनवरी 2021 गणतंत्र दिवस पर तिरंगा झण्डा के साथ समाजवादी झण्डा लगाकर ट्रैक्टर से तहसील स्तर पर सभी जनपदों में ध्वजारोहण कार्यक्रम में रैली का आयोजन कर सफल बनाएं।

ये भी पढ़ें- ब्रिस्बेन में इतिहास रचने वाले इन 6 खिलाड़ियों पर मेहरबान हुए उद्योगपति आनंद महिंद्रा, किया ये बड़ा ऐलान…

.पार्टी प्रमुख (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भाजपा सरकार की मंशा अन्नदाता किसान के खेती पर स्वामित्व को खत्म कर उसे पूंजी घरानों का मजदूर बनाने की है। पूंजीघरानों के दबाव की वजह से ही सरकार किसानों की उचित मांगे भी नहीं मान रही है। किसानों का शांतिपूर्ण आंदोलन देशव्यापी है। समाजवादी पार्टी किसानों के हर मोर्चे पर साथ है। किसान यात्रा और समाजवादी युवा घेरा व चौपाल कार्यक्रमों की अभूतपूर्व सफलता से डरी भाजपा सरकार पुलिस बल के प्रदर्शन से डराने का विफल प्रयास कर रही है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकारों से जनता का मोहभंग हो रहा है, क्योंकि उसने वादाखिलाफी के रिकार्ड पर रिकार्ड बना दिए हैं। समाज के हर वर्ग से धोखा किया गया है। देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था और कानून व्यवस्था बर्बाद की गई है। समाजवादी सरकार के कामों को अपना बताकर दिन बिताने वाली सरकारों में अब प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी के बीच परस्पर प्रशंसा की जुगलबंदी ही करना बचा है, क्योंकि बताने के लिए उनकी कोई ठोस योजना है ही नहीं। जनता ने भी तय कर लिया है कि वह आगे धोखा नहीं खाएगी, धोखा देने वाले खुद धोखा खाएंगे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button