वरिष्ठ पत्रकार की माता और अम्बेडकरनगर के सपा जिला उपाध्यक्ष की दादी के निधन पर सपा प्रमुख ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने दैनिक संवाद प्रतिदिन, कलकत्ता के ब्यूरो प्रमुख हेमंत मैथिल की माता सावित्री देवी (85वर्ष) और समाजवादी पार्टी अम्बेडकरनगर के जिला उपाध्यक्ष डॉ. अभिशेक सिंह की दादी राजदेई सिंह (90वर्ष) के निधन पर गहरा शोक जताया।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने दैनिक संवाद प्रतिदिन, कलकत्ता के ब्यूरो प्रमुख हेमंत मैथिल की माता सावित्री देवी (85वर्ष) और अम्बेडकरनगर के समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष डॉ. अभिशेक सिंह की दादी राजदेई सिंह (90वर्ष) के निधन पर गहरा शोक जताया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

लखनऊ में सुनील चंद्रा स्वामी ने अखिलेश यादव से की मुलाकात

इसके अलावा समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से राजधानी लखनऊ (Lucknow) में सुनील चंद्रा स्वामी ने आज (बुधवार) को मुलाकात की। इस दौरान महामण्डलेश्वर हिमांगी सखी गुरू मां किन्नर अखाड़ा एवं पशुपति अखाड़ा नेपाल, स्वामी निर्विकल्पना नंदजी, अध्यात्म विज्ञानशाला, ओंकारेश्वर मध्य प्रदेश, स्वामी अखण्डा नंदजी झुंझनू, राजस्थान, स्वामी चंद्र देवजी महाराज, मुम्बई, महेन्द्र बाबू राम कथावाचक सूरत, गुजरात स्वामी अजय योगीजी, इंद्रप्रस्थ पीठाधीश्वर दिल्ली ने भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और उन्हें वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बहुमत से जीत और मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया।

Akhilesh Yadav

शांति स्थापना मिशन कानपुर के जीतेन्द्र भाईजी और अपर्णा जैन ने भी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का अभिनंदन किया।

संत-महात्माओं का कहना था कि मानव सेवा भी धर्म है। सेवा ही धर्म है। समाजवादी पार्टी सत्य के रास्ते पर है और मानव-मानव के बीच फर्क नहीं करती है। भाजपा काम नहीं सिर्फ बातें करना जानती है। विकास में उसकी रूचि नहीं। भाजपा ही समस्याओं की जड़ है।

Akhilesh Yadav

संतो का कहना था कि अखिलेश (Akhilesh Yadav) बेदाग हैं। अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में उन्होंने सभी साधु-संतो का सम्मान किया था। अखिलेश यादव जनहित का कोई भी काम नहीं रोकते हैं। हमेशा सद्भाव के मार्ग पर चलें और विकास के बारे में उनकी सोच सकारात्मक है। संत परिवार ने अखिलेश यादव की विजय कामना के साथ भरोसा दिलाया कि वे सब उनके साथ हैं।

ये भी पढ़ें – सपा प्रमुख से मिलकर बोले धर्मगुरू- अखिलेश यादव बेदाग हैं, अपनी सरकार में उन्होंने…

इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि मानव जीवन संस्कारी होना चाहिए। भाजपा बदले की भावना से काम करती है। उत्तर प्रदेश प्रेम की भूमि है। यहां नफरत की कोई जगह नहीं है। यह भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण और महात्मा बुद्ध की धरती है। इसकी पवित्रता को नष्ट नहीं किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का श्रीराम दरबार, पगड़ी, मुकुट, शाल भेंट कर सम्मान किया गया।

Akhilesh Yadav

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button