Netaji Jayanti: सुभाष चंद्र बोस को पुष्पांजलि अर्पित कर बोले सपा प्रमुख- नेताजी की गिनती भारत के वीर सपूतों में की जाती है…

भारत भूमि के राष्ट्र नायक एवं स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनापति नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhash Chandra Bose) की 125वीं जयंती पर राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी मुख्यालय (Samajwadi Party Headquarters) में मनाई गई।

भारत भूमि के राष्ट्र नायक एवं स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनापति नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhash Chandra Bose) की 125वीं जयंती पर राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी मुख्यालय (Samajwadi Party Headquarters) में मनाई गई। इस दौरान शनिवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Subhash Chandra Bose) के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की गिनती भारत के वीर सपूतों में की जाती है। आजाद हिंद फौज और आजाद हिंद सरकार बनाकर उन्होंने अपने अदम्य साहस और बलिदान से विश्व में नई शौर्यगाथा लिख दी थी। सुभाष बाबू पूर्ण स्वराज्य के पक्षधर थे। भारत को महाशक्ति के रूप में देखना उनका सपना था।

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

ये भी पढ़ें- ब्रिस्बेन में इतिहास रचने वाले इन 6 खिलाड़ियों पर मेहरबान हुए उद्योगपति आनंद महिंद्रा, किया ये बड़ा ऐलान…

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि नेताजी में राष्ट्रीयता की उत्कृष्ट भावना थी। उनके नेतृत्व में बलिदानियों की ऐसी टोली बनी थी, जिनमें जाति, धर्म क्षेत्र की कोई भावना नहीं थी। उनके जयहिंद के नारे की गूंज से ब्रिटिश साम्राज्य दहल उठा था। नौजवानों के वे प्रेरणास्रोत थे। उनके नाम से ही लोगो में आज भी नए जोश का संचार हो जाता है।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल मौजूद थे।

.इनके अतिरिक्त अरविन्द कुमार सिंह, संतोष यादव सनी, प्रदीप चौधरी मथुरा, दीपू श्रीवास्तव, धीरेन्द्र श्रीवास्तव, आदर्श, सुनीत यादव, मिष्ठी खरे, एस.के. राय, आर.एस. यादव, प्रदीप शर्मा, चन्द्रिका पाल, संजय सविता विद्यार्थी, प्रीती चैबे, मकसूद खां, संजय कश्यप, मुकल सिंह आशा, रामबचन यादव, दिलीप पाठक, राकेश शुक्ल विमल, रमाकान्त राव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button