वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ कलहंस की माता के निधन पर सपा प्रमुख ने जताया गहरा शोक

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बिजनेस स्टैण्डर्ड के विशेष संवाददाता सिद्धार्थ कलहंस (Siddharth Geese) की माता जी पद्मा कलहंस के निधन पर गहरा शोक जताया।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बिजनेस स्टैण्डर्ड के विशेष संवाददाता सिद्धार्थ कलहंस (Siddharth Geese) की माता जी पद्मा कलहंस के निधन पर गहरा शोक जताया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।

बता दें कि 72 वर्षीय पद्मा कलहंस का आज (शनिवार) 23 जनवरी 2021 तड़के 02.00 बजे लोहिया संस्थान में निधन हो गया।

समाजवादी पार्टी मुख्यालय में मनाई गई नेताजी की जयंती

इसके अलावा भारत भूमि के राष्ट्र नायक एवं स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनापति नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhash Chandra Bose) की 125वीं जयंती पर राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी मुख्यालय (Samajwadi Party Headquarters) में मनाई गई। इस दौरान शनिवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Subhash Chandra Bose) के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Akhilesh Yadav 

ये भी पढ़ें- ब्रिस्बेन में इतिहास रचने वाले इन 6 खिलाड़ियों पर मेहरबान हुए उद्योगपति आनंद महिंद्रा, किया ये बड़ा ऐलान…

सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की गिनती भारत के वीर सपूतों में की जाती है। आजाद हिंद फौज और आजाद हिंद सरकार बनाकर उन्होंने अपने अदम्य साहस और बलिदान से विश्व में नई शौर्यगाथा लिख दी थी। सुभाष बाबू पूर्ण स्वराज्य के पक्षधर थे। भारत को महाशक्ति के रूप में देखना उनका सपना था।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button