सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, समाजवादी सरकार बनने पर बड़े पैमाने पर नौकरियों में की जाएगी भर्ती

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भाजपा ने लोकतंत्र का चेहरा बिगाड़ दिया है।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भाजपा ने लोकतंत्र का चेहरा बिगाड़ दिया है। पब्लिक सेक्टर के संस्थानों को बेचने के कार्यक्रम में भाजपा सरकार पूरी तरह लग गई है। राष्ट्रीय सम्पत्ति की बिक्री और लाभकारी संस्थाओं को पूंजीघरानों का बंधक बनाने को विमुद्रीकरण और विनिवेश की संज्ञा देकर जनता को भरमाने का काम किया जा रहा है। भाजपा में देश सम्हालने की क्षमता नहीं है।

बता दें कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज (रविवार) पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में वित्तविहीन शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमण्डल के अलावा राज्य के विभिन्न जनपदों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं से भेंट के उपरांत उन्हें सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सन् 2022 में उत्तर प्रदेश की लड़ाई बहुत महत्वपूर्ण होगी। एक तरह से यहां लोकतंत्र की अग्निपरीक्षा होनी है। बूथ की लड़ाई बड़ी है। उन्होंने आव्हान किया कि अगले विधानसभा चुनावों में समाजवादी सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता अनुशासित होकर साइकिल को लक्ष्य बनाकर मतदान की तैयारी करें।

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा ने अपने दरवाजे कुछ खास लोगों के लिए खोल रखे हैं, जबकि गरीबों, किसानों और बेरोजगार नौजवानों के लिए उसके दरवाजे बंद हैं। भाजपा के प्रलोभन से लोकतंत्र को बचाना है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन का तीसरा महीना होने को है। अब तक उनकी न्यायोचित मांगों पर भाजपा सरकार ने कोई निर्णय नहीं किया है। लगातार किसानों का दमनचक्र जारी है।

ये भी पढ़ें- IND Vs ENG LIVE Update: तीसरे दिन का खेल खत्म, मुश्किल में टीम इंडिया…

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नौजवान रोटी-रोजी के लिए परेशान है। वित्तविहीन शिक्षकों को भी वह समर्थन देगी। समाजवादी सरकार बनने पर नौकरियों में बड़े पैमाने पर भर्ती की जाएगी। महिलाओं को सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास में पीछे है झांसा देने में आगे है। समाजवादी पार्टी विकास में विश्वास रखती है उसके सभी काम जनता के नाम है।

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

 

ये भी पढ़ें- ममता के गढ़ में मोदी की हुंकार ! कहा- भारत माता की जय के नारे लगा दो तो दीदी…!

कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यद्यपि भाजपा सरकार ने उत्पीड़न के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं तथापि समाजवादी बिना डरे या विचलित हुए सन् 2022 में समाजवादी सरकार बनाने और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जी-जान से जुटेंगे। वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की कुनीतियों से जनता का पूरी तरह मोहभंग हो गया है। समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर ही सबकी निगाहें टिकी हैं, क्योंकि राज्य की जनता ने देखा है कि समाजवादी पार्टी का काम खुद बोलता है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button