बीजेपी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का हमला, बोले- भाजपा राज में देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भाजपा राज में देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट है। नौजवानों के भविष्य को खतरे में डाल दिया गया है। रोजगार उनके पास नहीं है, न ही नौकरियां हैं। मंहगाई चरम पर है। भ्रष्टाचार बेलगाम है। कानून व्यवस्था नियंत्रण के बाहर है। लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। भाजपा के पास विकास और प्रदेश की खुशहाली का कोई विजन नहीं है, उसके पास सिर्फ टेलीविजन है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज पार्टी मुख्यालय लखनऊ में कांग्रेस, बसपा और भाजपा छोड़कर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आए प्रमुख नेताओं द्वारा समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी में लोगों के शामिल होने से स्पष्ट है कि प्रदेश की जनता अब परिवर्तन के लिए तैयार है। उन्होंने कहा अब सभी लोगों की नज़र समाजवादी पार्टी पर है। जब समाजवादी पार्टी को काम का मौका मिला था तब ईमानदारी से काम किया था।

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

सपा प्रमुख (Akhilesh Yadav) ने कहा कि सरकार ने कृषि सुधार के नाम पर तीन काले कानून लाकर एमएसपी खत्म कर दी। बिचौलिये खुद मुनाफे के लिए काम करते हैं वो किसान को मुनाफा नहीं दे सकते हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार ने मंडियां बनाई थी, भाजपा सरकार ने मण्डी, एमएसपी दोनों को खत्म कर किसान को बाजार के भरोसे छोड़ दिया।

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

समाजवादी पार्टी की सरकार ने अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 नम्बर सेवा दी, भाजपा सरकार ने इसका नम्बर बदलकर 112 कर दिया। एम्बूलेंस सेवा 108 और 102 चौपट हो गई। महिला अपराधों पर रोक के लिए 1090 सेवा शुरू की थी, उसे खत्म कर दिया। समाजवादी सरकार में युवाओं को लैपटाप बांटे गए जो आज भी चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें- आज़मगढ़ : दिनदहाड़े हुई लूट, बदमाशों ने गाड़ी को रोक कर दी वारदात को अंजाम

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि हम गरीबों के लिए जो घर सोलर सहित बना रहे थे, वहां किसी को बिजली का बिल नहीं देना था। समाजवादियों ने काम किया और नारा दिया था काम बोलता है। भाजपा राजनीति को विपरीत दिशा पर ले जा रही है और हमारे नारे ‘‘काम बोलता है‘‘ को भी नकल कर लिया गया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जी ने अपने ऊपर लगे गम्भीर मुकदमें खुद वापस ले लिए लेकिन गरीबों पर मुकदमें लगाए जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर 10 हजार मुकदमें लगे हैं। सरकार को किसी की परवाह नहीं। भाजपाई संविधान और कानून से प्रदेश नहीं चलाना चाहते हैं। यहां ‘ठोक दो‘ चलता है जिसमें कौन किसको ठोक दे पता नहीं चलता है। जेल में लोग मार दिए जाते है। कोई बोलेगा तो उसकी आवाज दबाने के लिए ईडी सीबीआई लगाने लगेंगे।

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

पार्टी अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने कहा कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं। हाथरस में परिवार वाले अपने सामने बेटी का दाह संस्कार करना चाहते थे पर रामराज लाने वालों ने यह नहीं होने दिया। बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर पिता की हत्या कर दी गई। बेटी न्याय की गुहार लगाती रही। वह रो रही है। यह काण्ड भाजपा के लिए शर्मनाक है।

उन्होंने (Akhilesh Yadav) ने कहा कि मुख्यमंत्री जी और अधिकारी मिलकर साजिश कर रहे हैं कि उत्तर प्रदेश चौपट हो जाए। इनसे ज्यादा कोई झूठा नहीं। भाजपा के रामराज में अपहरण, बलात्कार क्यों हो रहे है? मुख्यमंत्री जी का इधर ध्यान नहीं है वे बंगाल और केरल में भ्रमित करने के लिए चुनाव प्रचार में जा रहे हैं जहां की बोली-भाषा भी वे नहीं जानते हैं।

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

समाजवादी पार्टी के वरिष्ट नेता एवं पूर्व मंत्री रेवती रमण सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में जनता की पहली पसंद अखिलेश जी हैं। भाजपा की केन्द्र-राज्य की सरकारों से जनता त्रस्त है। जनता में समाजवादी पार्टी की सरकार के कामों की पहचान है। भाजपा ने प्रचार से लोगों को गुमराह किया है। लेकिन अब जनता की पुकार है कि अगली सरकारश्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की ही बनेगी।

इस अवसर पर पूर्वमंत्री रेवती रमण सिंह, राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, एस पी यादव तथा विनोद कुमार सिंह उर्फ पण्डित सिंह, बलिहारी बाबू वरिष्ठ नेता, विधायक राकेश प्रताप सिंह तथा मनोज पाण्डेय, योगेश प्रताप सिंह, एमएलसी अरविन्द कुमार सिंह भी उपस्थित थे। इनके अतिरिक्त बलरामपुर के जिलाध्यक्ष राम निवास मौर्य, गोण्डा के जिलाध्यक्ष आनन्द स्वरूप (पप्पू यादव) तथा कानपुर महानगर अध्यक्ष डॉ. इमरान उपस्थित थे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button