अलीगढ़: गमनींन आखों से याद किये गए शहीद, प्रतिमा स्थल पर की गई साफ-सफाई

यह देश गुलामी की जंजीरों से मुक्त होना चाहता था और असहयोग आंदोलन चल रहा था। उस दौरान चोरा चोरी में एक संघर्ष हुआ था। संघर्ष में विरोध स्वरूप जनता ने थाने को फूंक दिया था।

शहीदों (Martyrs) की स्मृति में भारतीय जनता युवा मोर्चा शताब्दी वर्ष मना रही है। आज इसी उपलक्ष में भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन के जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी व अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा सुभाष चौराहे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साफ सफाई की गई व सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति को स्नान भी कराया। इस मौके पर नोएडा के एमएलसी श्रीचंद शर्मा भी मौजूद रहे।

उनकी प्रतिमाओं ओर माल्यार्पण किया जा रहा है

जिला अलीगढ़ में जगह जगह चौरा चोरी कांड के 100 वर्ष पूर्ण होने पर जगह जगह शहीदों (Martyrs) को याद किया जा रहा है साथ ही उनकी प्रतिमाओं ओर माल्यार्पण किया जा रहा है।

वहीं बीजेपी के पदाधिकारियों के द्वारा जानकारी देते हुए एमएलसी श्री चंद शर्मा ने बताया कि आज चौरा चौरी की घटना के परिपेक्ष में उस घटना को 100 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं।

संघर्ष में विरोध स्वरूप जनता ने थाने को फूंक दिया

यह देश गुलामी की जंजीरों से मुक्त होना चाहता था और असहयोग आंदोलन चल रहा था। उस दौरान चोरा चोरी में एक संघर्ष हुआ था। संघर्ष में विरोध स्वरूप जनता ने थाने को फूंक दिया था।

ये भी पढ़े-खेसारी लाल यादव की फ़िल्म ‘राजा की आएगी बारात’ शूटिंग शुरू

उसमें 22 पुलिसकर्मी मारे गए थे और 3 आम नागरिक मारे गए थे। वह 4 फरवरी की घटना थी। उसके बाद हालांकि गांधी जी ने बाद में अपना असहयोग आंदोलन बंद कर दिया था। उस घटना का पंडित मदन मोहन मालवीय जी ने मुकदमा लड़ा था और जिन लोगों पर मुकदमे लगाए गए थे उनका मुकदमा खत्म करवा दिया था।

हम शहीदों की स्मारकों पर जा रहे हैं

उसके स्मृति में आज का यह कार्यक्रम हमारे योगी आदित्यनाथ  के आह्वान पर पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। आज मोदी जी एक डाक टिकट भी जारी कर रहे हैं। आज हम शहीदों (Martyrs) की स्मारकों पर जा रहे हैं।

हमारे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने यहां पर आकर सुभाष चंद्र बोस जी की मूर्ति को स्नान कराया और उनको याद किया। ऐसे शहीद (Martyrs)  जिन्होंने देश को आजाद कराने में अपनी कुर्बानिया दी उनको याद करने के लिए आज हम यहां पर एकत्रित हुए हैं।

 

रिपोर्ट – खालिक अंसारी, अलीगढ़

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button