सहारनपुर: लोकतंत्र सेनानियों व उनके आश्रितों को सभी अनुमन्य सुविधाएं कराई जाएं उपलब्ध- डीएम

सहारनपुर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके आश्रितों को अनुमन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी।

सहारनपुर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके आश्रितों को अनुमन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके आश्रित (विधवाओं) की समस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा उन्होने कहा कि लोकतंत्र सेनानियिों को शासन की योजनाओं से जोडकर भी लाभान्वित करने का काम किया जायेगा।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह कलेक्ट्रेट सभागार में लोकतंत्र सेनानियों और उनके आश्रितों (विधवाओं) को परिचय पत्र वितरित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों को शासन से अनुमन्य हर सहायता उपलब्ध कराई जायेंगी। उन्होंने प्रभारी अधिकारी राजनैतिक पेंशन पूरण सिंह राणा को निर्देश दिये कि शासन द्वारा जारी आदेशों का अध्ययन कर लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके आश्रितों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़े-सुल्तानपुर: चोरों ने लाखों के समान पर किया हाथ साफ, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

लोकतन्त्र सेनानी कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने इस मौके पर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को सम्मान पत्र, शॉल तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होने प्रभारी अधिकारी राजनैतिक पेंशन श्री पूरण सिंह राणा एवं पटल सहायक रूची शर्मा को भी शॉल भेंट कर सम्मानित किया। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने इस मौके पर कुल 20 आश्रित (विधवाओं) को परिचय पत्र वितरित किए। आश्रित महिलाओं में उर्मिला देवी, तारावती,सुनिता मित्तल, राजबाला,रोशनी देवी,सरोज बाला,राजकुमारी,उर्मिला देवी, विमला देवी,राजलक्ष्मी शर्मा, सुखवर्षा,रईसा बानों, रशीदा बानों,नफीसा, बानो, रईसा बेगम, नायाब बेगम,सितारा बेगम, राबिया बेगम को परिचय पत्र वितरित किये गये। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर पूरण सिंह राणा, मण्डल संयोजक एवं पूर्व विधायक सुखबीर सिंह पुण्डीर, लोकतंत्र सेनानियों के मण्डल अध्यक्ष डॉ आजाद चौधरी, जिलाध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी बलदेव राज, जिला महामंत्री प्रेम सिंह भण्डारी, लोकतंत्र सेनानी राजेन्द्र अटल तथा लोकतंत्र सेनानी प्रवक्ता निसार सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-राहुल भारद्वाज, सहारनपुर

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button