अमेठी : कांग्रेस के सोशल मीडिया से जुड़ने के सबसे बड़े अभियान की हुई शुरुआत

कांग्रेस के सोशल मीडिया से जुड़ने के सबसे बड़े अभियान की यूपी में बुधवार को शुरुआत हुई। यूपी कांग्रेस की सोशल मीडिया कमेटी की उपाध्यक्ष पंखुड़ी पाठक ने अमेठी मे इसका शुभारंभ किया।

कांग्रेस के सोशल मीडिया से जुड़ने के सबसे बड़े अभियान की यूपी में बुधवार को शुरुआत हुई। यूपी कांग्रेस की सोशल मीडिया कमेटी की उपाध्यक्ष पंखुड़ी पाठक ने अमेठी मे इसका शुभारंभ किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि, ‘भाजपा का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना पूरा न हुआ है न हो पाएगा। लेकिन इस देश के संविधान की जो विचारधारा है वो कांग्रेस की विचारधारा है। इस देश के कर्ण-कर्ण में कांग्रेस बसी हुई है। कांग्रेस को खत्म नही किया जा सकता। आज अगर किसी को अपना आस्तिव बचाना है तो वो भाजपा को बचाना है।

पंखुड़ी पाठक ने गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में बताया कि पूरे देश में हम लोग 5 लाख वालेंटियर बनाने जा रहे हैं। इसके लिए एक नंबर जारी किया गया है जिस पर मिस्ड काल देनी होगी। वहीं मीडिया से बातचीत में पंखुड़ी ने आगे कहा कि, ‘मैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आती हूं, मेरे घर से बिल्कुल पास में किसान धरने पर बैठे हैं। हम लगातार माहौल बदलते देख रहे हैं। जो युवा पहले मोदी-मोदी करते नही थकते थे वो आज कह रहे हैं हमारे बुजुर्गो ने हमे समझाया था और आज हम समझ गए हैं की हमारे बुजुर्गो ने इतने सालों तक कांग्रेस को क्यों चुना और भाजपा को क्यों बाहर किया। हम अपनी गलती स्वीकार कर रहे हैं।

ये भी पढ़े- फिरोजाबाद : टूण्डला पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

उन्होंने कहा आज जो लड़ाई है वो सोशल मीडिया से हो रही है। मीडिया भी वो खबर ज्यादा चलाता है जो सोशल मीडिया पर ज्यादा चल रही होती है। सोशल मीडिया की जो समझ है वो भाजपा को बहुत पहले आ गई थी और भाजपा बहुत मजबूती से पिछले कई सालों से काम कर रही है। 2014 में सोशल मीडिया के बलबूते ही भाजपा ने सरकार बनाने का काम किया था। 2019 के पहले और बाद में मीडिया में अमेठी की चर्चा होती थी और भाजपा भी अमेठी का नाम लेती थी अमेठी के विकास पर सवाल उठाए जाते थे। लेकिन चुनाव के बाद अमेठी पर चर्चा नही होती। यहां की सांसद लंबे समय से दिखाई नही देती। पोस्टर लगाकर उन्हें बुलाना पड़ता है तो भी चर्चा नही होती। हम चाहते हैं अमेठी का जो कांग्रेस का कार्यकर्ता है वो अमेठी की राजनैतिक स्थिति है उसको लोगों के सामनें और पूरे देश के सामनें लेकर जाए।

किसानों के आंदोलन को चर्चा मे लाने का काम सोशल मीडिया ने किया है। पेट्रोल-डीजल पर सिर्फ कांग्रेस नही आम जनता भी अपना दर्द सोशल मीडिया पर साझा कर रही है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर जल्द ही हम लोग बड़ा आंदोलन करेंगे।

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button