मुस्लिम से हिन्दू बने व्यक्ति को लोगों ने किया ज़िंदा जलाने का प्रयास…

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ मुस्लिम से हिंदू धर्म अपनांने वाले व्यक्ति को बच्चों समेत जिंदा जलाने की कोशिश की गयी है।

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ मुस्लिम से हिंदू धर्म अपनांने वाले व्यक्ति (person) को बच्चों समेत जिंदा जलाने की कोशिश की गयी है। इतना ही नहीं घर के दरवाजे पर बहार ताला लगाने के बाद ज़िंदा जलने का प्रयास किया गया। छप्पर से फैली आग जब घर के अंदर तक पहुंची तो सब चीखने चिल्लाने लगे। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग गए। 

इसके बाद व्यक्ति (person) ने पीछे का दरवाजे से भागकर अपने परिवार की जान बचायी। घटना की जानकारी होती ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही हिंदू संगठन भी जा पहुंचे। मामलें में  पुलिस ने प्रधान समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

देव प्रकाश परिवार के साथ सो रहा था तभी …

आपको बता दें कि  सलोन कोतवाली क्षेत्र के गांव अतागंज रतासो में देव प्रकाश पटेल अपने दो बेटों देवनाथ , दीनदयालऔर बेटी दुर्गा देवी के साथ रहता था। चार महीने पहले 2 सितंबर को व्यक्ति (person) अपने परिवार के साथ अपना धर्म बदलकर मुस्लिम से हिन्दू बन गया था। शनिवार की रात देव प्रकाश बच्‍चों के साथ खाना खाने के बाद सो रहा था।

ये भी पढ़े-PM मोदी ने नेशनल मेट्रोलॉजी कॉन्क्लेव का किया उद्धाटन, बोले-देश को दो कोरोना वैक्सीन…

रात करीब  ढाई बजे कुछ लोगों ने बाहर के दरवाजे में ताला लगाकर छप्‍पर में आग लगा दी थी। देव प्रकाश पटेल ने गांव के प्रधान ताहिर, द्वारिका सिंह, रेहान उर्फ सोनू, अली अहमद, इम्तियाज और मदरसे के लोगों पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।हिंदूवादी संगठन बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आक्रोशित पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह उनको शांत कराया।

गांव में एहतियातन पुलिसफोर्स तैनात कर दी गई है

थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया। नामजद आरोपियों के घर पर दबिश दी जा रही है। गांव में एहतियातन पुलिसफोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं, एसपी श्‍लोक कुमार ने कहा कि पूरे मामले की गहनता से जांच चल रही है। दोषी जल्‍द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button