बरसात के मौसम में इन चीजों को खाने से करें परहेज…

बरसात में ज्यादातर बीमारियां खान-पान से संबंधित होती हैं। ऐसे में हर व्यक्ति को खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। जानिए इस मौसम में खाने की किन-किन चीजों से परहेज है जरूरी।

बरसात में ज्यादातर बीमारियां खान-पान से संबंधित होती हैं। ऐसे में हर व्यक्ति को खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। जानिए इस मौसम में खाने की किन-किन चीजों से परहेज है जरूरी।

बरसात में पालक, मेथी, बथुआ, बैंगन, फूल गोभी, पत्ता गोभी जैसी सब्जियां खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इस मौसम में कीड़ों की फर्टिलिटी बढ़ जाती है। खासकर पत्तेदार सब्जियों में ये काफी तेजी से पनपने लगते हैं, इसलिए इन्हें खाने से आपका पेट खराब हो सकता है।

मछली व अन्य सी-फूड: बरसात का मौसम अधिकांश मछलियों व अन्य समुद्री जीवों के लिए प्रजनन का समय होता है। यही वजह है कि इस मौसम में मछली व सी-फूड खाने से फूड प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है।

मशरूम: इस मौसम में मशरूम के सेवन से भी परहेज करना चाहिए। चूंकि सीधे जमीन से उगने के कारण इसे खाने से कई तरह के बैक्टीरियल इन्फेकशन होने का खतरा बढ़ जाता है।

तले-भुने और स्ट्रीट फूड: इस मौसम में अधिक मात्रा में तला-भुना खाने से बचें। इस तरह का भोजन शरीर में प्रवेश करके पित्त को बढ़ाता है। यही बढ़ा हुआ पित्त विभिन्न बीमारियों की वजह बन सकता है।

काट कर रखे हुए फल: लंबे समय से काट कर रखे हुए फल और सब्जियों का भी सेवन न करें। इनमें कीड़े होने का खतरा रहता है। इसके साथ बरसात में पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है, इसलिए नॉनवेज भी कम मात्रा में खाएं या खाने से परहेज करें।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button