आजमगढ़: चुनावी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग में महिला की मौत, युवती घायल

चुनाव व मतगणना सकुशल संपन्न कराने के बाद पुलिस प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती इसके बाद की स्थिति को संभालने की हो रही है।

चुनाव व मतगणना सकुशल संपन्न कराने के बाद पुलिस प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती इसके बाद की स्थिति को संभालने की हो रही है। 1 दिन पूर्व जीयनपुर में अंजान शहीद में हुए बवाल व आज जहानागंज में दिन में हुए बवाल के बाद शाम को बरदह थाना क्षेत्र के इसहाकपुर में चुनावी रंजिश में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

जबकि एक अन्य युवती गोली लगने से घायल हो गई। घटना के बाद सनसनी मच गई। मौके पर जिला मुख्यालय से पुलिस फोर्स संग वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि इसहाक पुर में राजभर बस्ती में अशोक व राम अवध राजभर दोनों पक्षों से लोग प्रधानी का चुनाव लड़े थे।

अशोक पक्ष को जीत मिली थी इसके बाद बस्ती में तनाव का भी माहौल था। आज शाम को इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और आरोप है कि अशोक पक्ष के लोगों ने राम अवध पक्ष के लोगों पर गोली चला दी। जिसमें पूनम राजभर पत्नी प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बुझारत राजभर की पुत्री प्रीती राजभर घायल हो गई। प्रीति के गले में गोली लगी थी उसको आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस कार्रवाई में जुटी थी।

रिपोर्टर अमन गुप्ता

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button