बदायूं गैंगरेप-हत्या मामला: पूर्व सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर पीड़ित परिवार से मिला सपा प्रतिनिधि मंडल

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के निर्देश पर गठित सपा प्रतिनिधि मंडल बदायूं जिले में पहुंच गया है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के निर्देश पर गठित सपा प्रतिनिधि मंडल बदायूं जिले में पहुंच गया है। यहां सपा का प्रतिनिधि मंडल मृतिका के परिजनों से मुलाकात कर रहा है।

पीड़ित परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल

सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के निर्देशानुसार पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव (Former MP Dharmendra Yadav) के नेतृत्व में सपा का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए बदायूं पहुंचा, जहां प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी दास्तां सुन रहे हैं। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंपेगा।

ये भी पढ़े-‘ट्रैक्टर रैली’ के दौरान किसान नेता का बड़ा बयान, बोले- हम 2024 तक…

सपा प्रमुख के निर्देश पर कमेटी गठित 

बता दें कि बदायूं के ग्राम मेवली थाना उधैती विधानसभा सहसवान में 50 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और निर्मम हत्या की दिल दहला देने वाली वारदात घटित हुई। इस घटना की जांच और पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के निर्देश पर एक तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई।

समाजवादी की इस जांच कमेटी में सदस्य धर्मेन्द्र यादव पूर्व सांसद बदायूं, डॉ. राजपाल कश्यप एमएलसी हरदोई, इंजी. अगम मौर्य जिलाध्यक्ष बरेली और ओंकार सिंह विधायक सहसवान बदायूं शामिल हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button