बागपत : देशखाप चौधरी ने किया आह्वान, 84 गांव के किसान करेंगे 6 फरवरी को चक्का जाम

8 दिसंबर को भारत बंद करने के बाद किसानों से एक बार फिर 6 फरवरी को भारत बंद का एलान किया है।

8 दिसंबर को भारत बंद करने के बाद किसानों farmers) से एक बार फिर 6 फरवरी को भारत बंद का एलान किया है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश के बागपत में देशखाप ने संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर इस बंद को सफल बनाने का आह्वान करते हुए 84 गावो के आस पास की सड़कें सम्पूर्ण रूप से ब्लॉक रखने की बात कही है।

ये भी पढ़े-दिल्ली में फिर शुरू हुई ‘पावर’ की जंग, एलजी के अधिकार बढ़े तो डिप्टी सीएम ने…

दरअसल आपको बता दे कि नए कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोलन को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को चक्का जाम करने का निर्णय लिया है। संयुक्त किसान मोर्चा के मुताबिक 6 फरवरी को पूरे भारत को बंद करने का आह्वान किया है। जिसके चलते 6 फरवरी को दिन में 12 बजे से 3 बजे तक राष्ट्रीय और राज्य मार्गों का चक्का जाम किया जाएगा। इसी को लेकर आज बागपत जनपद के कस्बा बड़ौत में देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह के आवास पर इस चक्का जाम को सफल बनाने की रणनीति तय की गई और देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह ने 84 गावो के किसानों से इसको सफल बनाने का आह्वान किया।

रिपोर्ट- अजय त्यागी

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button