बागपत : यमुना नदी में डूबे 6 युवक, 2 की मौत

उत्तर प्रदेश के बागपत में यमुना नदी में नहा रहे करीब 6 युवक डूब गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के साथ यमुना नदी में सर्च ऑपरेशन किया जिसमें से 4 यूवको को जिंदा बचा लिया गया

उत्तर प्रदेश के बागपत में यमुना नदी में नहा रहे करीब 6 युवक डूब गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के साथ यमुना नदी में सर्च ऑपरेशन किया जिसमें से 4 यूवको को जिंदा बचा लिया गया। जबकि दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों के शव का पंचनामा भर उन्हें पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वही मृतक युवकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें- UP के बाद अब यहां के कई शहरों के बदले जाएंगे नाम, गुलामी के कलंक से मुक्त होकर बनेंगे भारतीय संस्कृति की पहचान

दरअसल आपको बता दे कि रविवार शाम को बागपत कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव के 6 युवक बागपत कस्बे के यमुना घाट पर यमुना नदी में नहाने गए थे। जहां सभी युवक गहरे पानी की तरफ चले गए। जिसके बाद युवक चिल्लाने लगे। यमुना घाट पर आस पास खेल रहे युवकों ने इसकी जानकारी तत्काल बागपत थाने में दी। मोके पर पहुची पुलिस ने तत्काल गोताखोरों के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमे से गोताखोरों ने 4 युवकों को जिंदा बचा लिया। लेकिन दो युवको की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों के शव का पंचनामा भर उन्हें पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वही मृतक युवकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। आपको बता दे कि यमुना नदी में अब तक सेकड़ो लोगो की डूबने से मौत हो गई है। लेकिन जिला प्रशासन इस ओर कोई भी घ्यान नही दे रहा है।

 ये भी पढ़ें- आजमगढ़ : आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर थाना कोतवाली जिला पंचायत सदस्यों के साथ की गई मीटिंग

रिर्पोटर- सुमित यादव

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button