बाँदा: धूमधाम से मनाया गया कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का जन्मदिन

बाँदा जनपद में आज उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व श्रम विभाग मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।

बाँदा जनपद में आज उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व श्रम विभाग मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। यह पूरा कार्यक्रम शहर के इंदिरा नगर में मनाया गया।

कैबिनेट मंत्री के जन्मदिन में तिंदवारी के विधायक ब्रजेश प्रजापति व तमाम भाजपाइयों ने भाग लिया। इतना ही नही श्रम विभाग के अधिकारियों के द्वारा अपने विभागीय मंत्री के जन्मदिन के अवसर पर कैम्प लगाने का भी काम किया गया है।

पूरे कार्यक्रम की शुरुआत गरीब मजदूरों को कंबल वितरण करते हुए किया गया है। पूरी जानकारी देते हुए तिंदवारी विधायक ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश के कैबनेट मंत्री के जन्मदिन में यह कार्यक्रम किया जा रहा है।

इसमे समस्त भाजपाइयों ने भाग लिया है। जन्मदिन के अवसर पर तमाम गरीबों और मजदूरों को कंबल वितरण करने का काम किया गया है।

इसके बाद सभी के लिए खिचड़ी भोज का भी कार्यक्रम रखा गया है। इतना ही नहीं श्रम विभाग के द्वारा कैम्प लगा कर पंजीकरण करने का भी काम किया जा रहा है। इस कैम्प के माध्यम से उन मजदूरों का पंजीकरण किया जाएगा जिनका अभी तक श्रम विभाग में पंजीयन नही हुआ है । ताकि पंजीकरण के बाद सरकार की योजनाओं का लाभ मजदूरों और श्रमिकों को मिल सके।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button