बस्ती: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बस्ती किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज जिले के चारों तहसीलों में बाइक से रैली निकालकर किसान बिल का विरोध जताया।

बस्ती किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं (Samajwadi Party workers) ने आज जिले के चारों तहसीलों में बाइक से रैली निकालकर किसान बिल का विरोध जताया। बताते चलें कि किसानों के समर्थन में आज जिले के रुधौली, भानपुर, हरैया व सदर तहसील में सपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर किसान बिल का विरोध जताया। इस दौरान सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।

ये भी पढ़े-#Unnao- किसान यात्रा को लेकर सपा नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तारी के दौरान हर जगह पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच जमकर कहासुनी भी हुई है, इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। बस्ती सदर तहसील में सपा जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसी क्रम में रुधौली, हरैया, भानपुर तहसील में भी पुलिस ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रामकेवल यादव के नेतृत्व में भी सैकड़ों प्रसपा कार्यकर्ताओं ने पैदल रैली निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर विरोध जताया है।

रिपोर्ट- राघवेन्द्र सिंह

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button