इन बॉलीवुड सितारों ने दी ईशा और आकाश अंबानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

भारत के सबसे बड़े बिजेनस मैन मुकेश अंबानी के जुड़वा बच्चे आकाश अंबानी और ईशा अंबानी का शुक्रवार को 29 वां जन्मदिन था। इस खास मौके पर बॉलीवुड के बड़े सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए आकाश अंबानी और ईशा अंबानी को जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी थी।

भारत के सबसे बड़े बिजेनस मैन मुकेश अंबानी के जुड़वा बच्चे आकाश अंबानी और ईशा अंबानी का शुक्रवार को 29 वां जन्मदिन था। इस खास मौके पर बॉलीवुड के बड़े सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए आकाश अंबानी और ईशा अंबानी को जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी थी। जन्मदिन के इस खास अवसर पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए दोनों को जन्मदिन की खूब सारी वेल-विशेस दी।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि,’हैप्पी बर्थडे ईशु.. आप सदा मुस्कुराते रहें’। वहीं दूसरी तरफ आलिया भट्ट ने आकाश और ईशा अंबानी का फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे ईशा और आकाश, आपको जीवन में सभी खुशियां और प्यार मिले’।
आपको बता दे कि ईशा और आकाश अंबानी की शादी साल 2018 और19 में हो चुकी है। ईशा अंबानी की शादी आनंद पिरामल से हुई वहीं आकाश अंबानी ने पछली साल ही श्लोका मेहता से शादी की। दोनों की शादी में कई बड़े फिल्मी सितारे ने भी शिरकत की थी।

वहीं ईशा और आकाश के जन्मदिन के अवसर पर टीना अंबानी ने एक खास नोट साझा कर दोनों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। टीना ने नोट में लिखा,’आकाश तुम बहुत ही अच्छे बच्चे हो। आपको बढ़ते हुए देखना बहुत अच्छा रहा। आपकी वजह से हम सभी गौरवान्वित हुए हैं। ईशा आप बहुत मस्ती करती थी और अब आप एक बहुत ही अच्छी महिला बन गई है।

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button