आज ही घर ले आएं मोरपंख और करें ये काम, होंगे ये गजब के फायदे

कहा जाता है मोरपांख घर में रखने से बहुत शुभ होता है। ऐसे में आप जानते ही होंगे मोरपंख के बहुत लाभ है और इसे घर में रखने से सुख शान्ति आती है। मोरपंख के 7 चमत्कारी उपाय जानिए

कहा जाता है मोरपांख घर में रखने से बहुत शुभ होता है। ऐसे में आप जानते ही होंगे मोरपंख के बहुत लाभ है और इसे घर में रखने से सुख शान्ति आती है। मोरपंख के 7 चमत्कारी उपाय जानिए।

धन के लिए : यदि आपके घर धन की कमी रहती हैं या धन आगमन में कुछ ना कुछ रूकावट आती रहती हैं तो आप यह उपाय करे। बाजार से एक मोरपंख खरीद कर ले आए और उसे घर के दक्षिण पूर्वी कोने में रख दें।

ये भी पढ़े-शुक्रवार को पूजा के दौरान सुनें ये आरती, मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर भक्तों पर बरसाती हैं कृपा

दुर्घटना से बचने के लिए : आजकल कब किसे क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। इंसान जब घर से बाहर निकलता हैं तो उसके साथ कई तरह की दुर्घटना हो सकती हैं। ऐसे में आप अपने पास हमेशा मोरपंख रखे। जो व्यक्ति अपने साथ मोरपंख रखता हैं उसके साथ कभी कोई दुर्घटना नहीं होती हैं।

विद्या और बुद्धि के लिए : यदि आपका बच्चा पढ़ने में कमजोर हैं या उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता हैं तो आप उसकी किताब के पन्नो में एक मोरपंख रख दे। उसका पढ़ाई में मन लगने लगेगा।

सुखी दांपत्य जीवन के लिए : यदि पति पत्नी में अक्सर लड़ाई झगड़े होते हैं तो उनके शादी के एल्बम में एक मोरपंख रख दे। ऐसा करने से पति पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता हैं।

डरावाने सपने के लिए : यदि आपको रात में डरावने सपने आते हैं तो रात को सोने से पहले तकिए के नीचे एक मोरपंख रख दे।

पारिवारिक शांति के लिए : परिवार में शांति बनाए रखने के लिए घर के दरवाजे पर मोरपंख लगा दे। इस मोरपंख के नीचे गणेश जी की प्रतिमा चिपकाना ना भूले। ऐसा करने से घर की नकारात्मक उर्जा बाहर जाती हैं।

जीवन में सफलता के लिए : यदि कोई व्यक्ति आपको अपनी मर्जी से मोरपंख देता हैं तो समझो आपके भाग्य खुल गए। इस मोरपंख को अपने पास रखने से जीवन में सफलता के रास्ते खुल जाते हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button