गाजीपुर: बीजेपी नेता के बेटे की दबंगई आई सामने, खुलेआम चलाई गोलियां, एक की हुई मौत दो घायल

गाजीपुर में बदमाशों ने चाचा-भतीजे के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसमे चाचा की मौत हो गई। जाबकि भतीजा समेत एक अन्य शख्स घायल हो गए।

गाजीपुर में बदमाशों ने चाचा-भतीजे के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसमे चाचा की मौत हो गई। जाबकि भतीजा समेत एक अन्य शख्स घायल हो गए। दरअसल पूरा मामला गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के बोगना गांव का है। जहां पर घर के बाहर चाचा-भतीजा अपने दरवाजे पर बात कर रहे थे कि उसी वक्त उसी गांव के रहने वाले दबंगो ने चाचा-भतीजे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

जानकारी होते ही खुद एसपी गाजीपुर जिला अस्पताल पहुँचे

फायरिंग में चाचा अनिल सिंह की मौत हो गई। जबकि भतीजा राजकुमार समेत गांव का एक शख्स हरिकेश राम घायल हो गए। आनन फानन में आसपास के लोगों की मदद से परिजन सभी को जिलाअस्पताल लेकर आये। जहां डॉक्टरों ने अनिल सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दो घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं घटना की जानकारी होते ही खुद एसपी गाजीपुर जिला अस्पताल पहुँचे।

पीड़ित परिजनों की तरफ से तहरीर दी जा रही है

जहां घायलों का हाल जाना। वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि बोगना गांव में आपसी रंजिश में गांव के ही खुशी नारायण सिंह और अतुल सिंह ने अनिल सिंह, राजकुमार सिंह व एक अन्य पर गोली चलाई है। गोलीबारी में अनिल सिंह की मौत हो गई है। जबकि राजकुमार सिंह व एक अन्य घायल हो गए है। पीड़ित परिजनों की तरफ से तहरीर दी जा रही है।

तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं मृतक अनिल सिंह के भतीजे और गोलीबारी में घायल राजकुमार ने बताया कि मैं और मेरे चाचा अनिल अपने घर के बाहर आपस मे बात कर रहे थे इसी दौरान सामने से जगदीश सिंह और मनीष सिंह जो स्थानीय भाजपा नेता हैं उनके लड़के अतुल कुमार सिंह और कुश नारायण सिंह पिस्टल लेकर आये और सामने से ललकारते हुए गोली मार दी।

एक गोली मुझे छूते हुए चाचा को लग गयी और एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी है जिससे वो भी घायल हो गया।इनलोगों ने कुल 7-8 गोलियां चलायी थीं।उसने बताया कि इनलोगों की आपस में पुरानी रंजिश है पर वो रंजिश इस हद तक की नहीं थी।हमारा रास्ते का मामला था जिसे हमलोग हटाने वाले थे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button