नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद पर साधा निशाना, कहीं ये बात
बिहार चुनाव के मतदान की तारीख पास आते ही सभी पार्टियां अपने पार्टी के प्रचार में जोरो- शोरो से जुटी है। इसी बीच वैशाली जिले में चुनावी रैली के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव पर अपना निशाना साधते हुए कहा कि, आठ-नौ बच्चे पैदा करने वाले बिहार का विकास करने चले हैं।
बिहार चुनाव के मतदान की तारीख पास आते ही सभी पार्टियां अपने पार्टी के प्रचार में जोरो- शोरो से जुटी है। इसी बीच वैशाली जिले में चुनावी रैली के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव पर अपना निशाना साधते हुए कहा कि, आठ-नौ बच्चे पैदा करने वाले बिहार का विकास करने चले हैं। बेटे की चाह में कई बेटियां हो गईं। इसका मतलब उन्हें बेटियों पर भरोसा ही नहीं है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे कहा कि, अगर ऐसे लोग सरकार चलाएंगे तो बिहार का विकास कैसे होगा। नीतीश कुमार ने कहा, अगर ये लोग जनता के आदर्श है तो आप समझ लीजिए बिहार का क्या हाल होगा, बिहार में कोई पूछने वाला नहीं रहेगा। आपको बता दे कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने बयान में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से अलग होने की वजह बताते हुए कहा, तेजस्वी थानों और अधिकारियों से उगाही करते थे इसलिए वो राजद से अलग हो गए। इसी कारण हमने राजद को छोड़ कर बीजेपी के समर्थन में सरकार बनाई।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]